ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडबाथरूम में नहाते वक्त महिला का बनाया न्यूड वीडियो, और फिर युवक ने की सारी हदें पार

बाथरूम में नहाते वक्त महिला का बनाया न्यूड वीडियो, और फिर युवक ने की सारी हदें पार

उत्तराखंड के इस शहर में एक बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोपी युवक की इस हरकत से पुलिस भी हैरान हो गई है। जबकि, परिजनों को र्शमसार होना पड़ रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

बाथरूम में नहाते वक्त महिला का बनाया न्यूड वीडियो, और फिर युवक ने की सारी हदें पार
Himanshu Kumar Lallहल्द्वानी, कार्यालय संवाददाताSun, 07 May 2023 06:33 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड के इस शहर में एक बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोपी युवक की इस हरकत से पुलिस भी हैरान हो गई है। जबकि, परिजनों को र्शमसार होना पड़ रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हल्द्वानी में एक मकान मालिक के बेटे ने एक महिला का नहाते हुए न्यूड वीडियो बना लिया।

युवक ने हदें पार करते हुए पकड़े जाने पर महिला से मारपीट की। यहीं नहीं, युवक ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दे डाली।   पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है। महिला ने तहरीर में कहा है कि उसका परिवार किराए के घर में रहता है। सुबह वह बाथरूम में नहाने के लिए गई थी।

महिला का आरोप है कि मकान मालिक का बेटा भी उसके पीछे-पीछे आ गया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि बाथरूम में नहाते हुए मकान मालिक का बेटा वीडियो बनाने लगा। वीडियो बनाते देख महिला ने शोर मचाया तो आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी। महिला का आरोप है कि युवक ने न्यूड वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी।

एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें