अल्मोड़ा में अंगीठी की गैस से महिला की मौत, पति गंभीर
अल्मोड़ा के सल्ट ब्लॉक के चमकना गांव में अंगीठी की गैस से दम घुटने से एक महिला की मौत हो गई है। पति को गंभीर हालत में रामनगर रेफर किया गया है। चमकना गांव निवासी उमराव सिंह पुत्र मुर सिंह (68...

अल्मोड़ा के सल्ट ब्लॉक के चमकना गांव में अंगीठी की गैस से दम घुटने से एक महिला की मौत हो गई है। पति को गंभीर हालत में रामनगर रेफर किया गया है।
चमकना गांव निवासी उमराव सिंह पुत्र मुर सिंह (68 वर्ष) और उनकी पत्नी हीरा देवी (61 वर्ष) कड़ाके की ठंड से बचने के लिए शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में अंगीठी जलाकर सो गये।
रात में अंगीठी की गैस से दोनों बेहोश हो गये। इस कारण सुबह करीब 7:30 बजे तक घर का दरवाजा नहीं खुला। उमराव के चचेरे भाई जोगा सिंह ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका में एकत्र ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा तो हीरा देवी की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। बेसुध उमराव सिंह को गंभीर हालत में देवायल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हेंं हायर सेंटर रामनगर रेफर कर दिया।
जोगा सिंह ने बताया कि उमराव रोजाना सुबह 6 बजे से पहले घर का दरवाजा खोल देते थे। लेकिन शनिवार सुबह 7.30 बजे तक दरवाजा न खुलने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। दंपति घर में अकेला रहता था। उनकी एक बेटी महेंद्र लखनऊ में और दूसरा बेटा सुनील मुंबई में रहते हैं। दोनों को घटना की सूचना दे दी है।
लेखक के बारे में
gunateetलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


