ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडपत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतारा, दोनों सलाखो के पीछे

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतारा, दोनों सलाखो के पीछे

पगना गांव में प्रेम संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। न्यायालय ने राजस्व पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। गौणा के उपराजस्व निरीक्षक नीरज...

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतारा, दोनों सलाखो के पीछे
लाइव हिन्दुस्तान टीम,गोपेश्वर Thu, 04 Oct 2018 01:57 PM
ऐप पर पढ़ें

पगना गांव में प्रेम संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। न्यायालय ने राजस्व पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। गौणा के उपराजस्व निरीक्षक नीरज स्वरूप ने बताया कि चमोली जिले की निजमूला घाटी के पगना गांव निवासी 44 वर्षीय गुड्डू सिंह पुत्र चंद्र सिंह बीते 40 दिनों से लापता चल रहे थे।

गुड्डू सिंह मूल रुप से जोशीमठ करछी गांव के रहने वाले थे। लेकिन 14 वर्ष पूर्व पगना गांव की तुलसी देवी से शादी होने के बाद वे अपने ससुराल में ही रह रहे थे। लेकिन जब काफी दिनों तक गुड्डू सिंह के भाई गौर सिंह को उनकी कोई खबर नहीं मिली। उन्होंने गुड्डू की खोजबीन शुरू की। लेकिन मामले में गुड्डू सिंह की पत्नी तुलसी देवी और अन्य लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही के चलते उन्हें मामले में हत्या का शक हुआ। जिसे देखते हुए गौर सिंह की शिकायत पर राजस्व पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सख्ती पर मृतक की पत्नी तुलसी देवी और खिलाफ सिंह ने हत्या करने की बात कबूल की है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें