ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडफूलों की घाटी पर्यटकों के लिए 01 जून को खुलेगी, इस बार यह रहेगा खास

फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए 01 जून को खुलेगी, इस बार यह रहेगा खास

विश्व धरोहर फूलों की घाटी 01 जून से पर्यटकों के लिए खुल जाएगी। फूलों की घाटी में 600 से अधिक प्रजातियों के फूल खिलते हैं। पर्यटक 31 अक्तूबर तक फूलों की घाटी का दीदार कर सकते हैं।

फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए 01 जून को खुलेगी, इस बार यह रहेगा खास
Himanshu Kumar Lallगोपेश्वर, संवाददाताWed, 31 May 2023 07:54 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व धरोहर फूलों की घाटी 01 जून से पर्यटकों के लिए खुल जाएगी। फूलों की घाटी में 600 से अधिक प्रजातियों के फूल खिलते हैं। पर्यटक 31 अक्तूबर तक फूलों की घाटी का दीदार कर सकते हैं। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ भारत भूषण मार्तोलिया ने बताया कि फूलों की घाटी और हेमकुंड क्षेत्र में अधिक बर्फबारी हुई है।

करीब दो किलोमीटर तक बर्फ हटाने के बाद घाटी तक ट्रैक आवाजाही के लिए खोल दिया है। डीएफओ ने बताया कि फूलों की घाटी के निचले हिस्से में बर्फ पिघलने के बाद फूलों का खिलना शुरू हो जायेगा। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक खूबसूरत नजारा अगस्त मध्य से लेकर सितम्बर माह तक होता दिखता है। 2022 में 20547 भारतीय तथा 280 विदेशी पर्यटक पहुंचे थे।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें