पुष्कर सिंह धामी ने क्यों लगाया मिट्टी का लेप? चेहरा देख CM को पहचान नहीं पाएंगे आप!
सीएम धामी ने सभी को राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भूमि प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण भूमि है, प्राकृतिक संसाधनों को अपनाकर प्राकृतिक चिकित्सक मानव ज

इस खबर को सुनें
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यह तस्वीरें देख सीएम पुष्कर सिंह धामी को पहचानना मुशिकल हो रहा है। दरअसल शुक्रवार को वह अपने विधानसभा क्षेत्र चंपावत के टनकपुर गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के मौके पर मड थेरेपी को बढ़ावा देने के लिए मड बाथ किया। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें खूब वायरल हो रही है, इसे देख लोग हैरानी से चर्चा करने लगे। इसमें वह सिर से लेकर पैड़ तक मिट्टी के लेप से ढके हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस दौरान सीएम धामी ने सभी को राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भूमि प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण भूमि है, प्राकृतिक संसाधनों को अपनाकर प्राकृतिक चिकित्सक मानव जीवन को रोग मुक्त करती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मनुष्य के जीवन में सबसे बड़ा सुख उसके निरोगी रहने का है। उन्होंने कहा हम चाहते हैं कि यह सुख प्रत्येक नागरिक को प्राप्त हो, साथ ही हमारी प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से जुड़े।
सीएम धामी ने कहा कि मृदा थैरेपी हमें बचपन की याद दिलाती है। नेचुरोपैथी ऋषि मुनियों के समय से चली आ रही है। कहा कि बीते दिनों कोरोना महामारी ने यह भलिभांति ये परिचय कराया कि इस तरह की थैरेपी किस तरह से उपयोगी है। हमें इसे बढ़ाना देने के लिए आगे आना चाहिए।