ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडराष्ट्रीय खेल: 2022 की मेजबानी उत्तराखंड को मिली

राष्ट्रीय खेल: 2022 की मेजबानी उत्तराखंड को मिली

पीआरडी कर्मचारियों को अब ईपीएफ, ईएसआई और जीवन बीमा की सुविधा के साथ ही उपनल कर्मचारियों के समान वेतन सहित अवकाश मिलेगा। जबकि महिला पीआरडी जवानों को मातृत्व अवकाश की सुविधा दी जा रही है।  खेल एवं...

राष्ट्रीय खेल: 2022 की मेजबानी उत्तराखंड को मिली
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनTue, 18 Dec 2018 11:48 AM
ऐप पर पढ़ें

पीआरडी कर्मचारियों को अब ईपीएफ, ईएसआई और जीवन बीमा की सुविधा के साथ ही उपनल कर्मचारियों के समान वेतन सहित अवकाश मिलेगा। जबकि महिला पीआरडी जवानों को मातृत्व अवकाश की सुविधा दी जा रही है।  खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरविंद पांडेय ने सोमवार को इसके निर्देश दिए। सरकार के इस फैसले का लाभ राज्य के सात हजार से अधिक पीआरडी जवानों और कर्मचारियों को मिलेगा। राज्य में पीआरडी के तहत नियुक्त हुए कर्मचारियों एवं जवानों को अभी तक कोई सुविधा नहीं मिलती है। सचिवालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान खेल व युवा कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीआरडी के तहत नियुक्त हुए सभी कर्मचारियों को ईपीएफ, ईएसआई और जीवन बीमा की सुविधा दी जाए। साथ ही पीआरडी कर्मचारियों को भी उपनल के समान वेतन सहित अवकाश प्रदान किया जाए। इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिए कि महिला पीआरडी जवानों को मातृत्व अवकाश की सुविधा दी जाए। अभी तक पीआरडी के तहत तैनात की गई महिलाओं को मातृत्व अवकाश नहीं मिल पाता था। 

राज्य में तीन नई खेल अकादमी खुलेंगी
खेल मंत्री ने विभाग की समीक्षा के दौरान राज्य में तीन नई खेल अकादमी खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वालीबाल, एथलेटिक्स और कबड्डी की एकेडमी खोलकर युवाओं को प्रशिक्षित किया जाए। 

2022 के राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में होंगे 
खेल मंत्री ने बताया कि 2022 के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड को मिली है। उन्होंने बैठक के दौरान अधिकारियों को इसकी तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को केरल और गोवा का दौरा कर वहां की खेल तैयारी समझने को भी कहा है। बैठक के दौरान खेल मंत्री ने राज्य में होने जा रहे खेल महाकुंभ की तैयारी भी पूरी करने को कहा।  

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें