उत्तराखंड को मिल सकता है नया मुख्य सचिव, जानें कौन है प्रबल दावेदार
उत्तराखंड अगले दो माह में नया मुख्य सचिव मिल जाएगा। वरिष्ठ नौकरशाह ओमप्रकाश को इस पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। दरअसल 86 बैच के आईएएस व मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह का जुलाई में रिटायरमेंट...

उत्तराखंड अगले दो माह में नया मुख्य सचिव मिल जाएगा। वरिष्ठ नौकरशाह ओमप्रकाश को इस पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। दरअसल 86 बैच के आईएएस व मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह का जुलाई में रिटायरमेंट है।
इसके बाद उन्हें उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग में अध्यक्ष पद सौंपा जा सकता है। उनका रिटायरमेंट नजदीक आते ही राज्य के नौकरशाहों में नए मुख्य सचिव को लेकर चर्चाओं को दौर शुरू हो गया है।
उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते सरकार इस संबंध में दो पहलुओं पर विचार कर रही है। पहला, उत्पल कुमार सिंह को तीन माह का एक्सटेंशन दे दिया जाए।
दूसरा उन्हें नियामक आयोग का जिम्मा सौंप दिया जाए। पर वरिष्ठ नौकरशाह व 87 बैच के आईएएस ओमप्रकाश भी सरकार के पसंदीदा अफसरों में शुमार हैं, लिहाजा नए मुख्य सचिव पद की दौड़ में उन्हें सबसे आगे माना जा रहा है। सरकार हाल में उनसे कुछ विभाग वापस लेकर एक तरह से यह संकेत भी दे चुकी है।
अनूप बधावन हैं सबसे वरिष्ठ आईएएस
उत्तराखंड कॉडर में वर्तमान में सबसे वरिष्ठ आईएएस अनूप बधावन हैं। 85 बैच के बधावन केंद्र में वाणिज्यिक मंत्रालय में सचिव हैं। जून, 21 में उनका रिटायरमेंट भी है। ऐसे में उनकी वापसी की गुंजाइश बहुत कम है।


