ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडउत्तराखंड: अक्तूबर पहले पखवाड़े में औसत से कम बारिश,चमोली सहित इन दो जिलों में जमकर बरसे मेघ-जानें जिलेवार हाल

उत्तराखंड: अक्तूबर पहले पखवाड़े में औसत से कम बारिश,चमोली सहित इन दो जिलों में जमकर बरसे मेघ-जानें जिलेवार हाल

उत्तराखंड में अक्तूबर के पहले पखवाड़े में भी बारिश की आमद कम रही है।  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस दौरान प्रदेश में बारिश का औसत  23.9 एमएम रहा है जबकि केवल  18.5 एमएम हुई है,...

उत्तराखंड: अक्तूबर पहले पखवाड़े में औसत से कम बारिश,चमोली सहित इन दो जिलों में जमकर बरसे मेघ-जानें जिलेवार हाल
संवाददाता, अल्मोड़ा Sun, 17 Oct 2021 01:59 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड में अक्तूबर के पहले पखवाड़े में भी बारिश की आमद कम रही है।  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस दौरान प्रदेश में बारिश का औसत  23.9 एमएम रहा है जबकि केवल  18.5 एमएम हुई है, जोकि औसत से 22 प्रतिशत कम है। जारी आंकड़ों के अनुसार  पौड़ी गढ़वाल में जहां बारिश की  बूंद भी नहीं गिरी वहीं बागेश्वर में औसत से 246 प्रतिशत अधिक तथा  चमोली में भी 38 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया है। प्रदेश के  शेष जिलों में बारिश औसत से काफी कम रही है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार मानसून में भी बारिश का आंकड़े में काफी उतार चढ़ाव देखा गया। प्रदेश से मानसून की विदाई  पिछले 4 व 5 अक्तूबर को मानी गई थी। अक्तूबर में आम तोर पर बारिश का दौर कम होता आ रहा है। बागेश्वर में सर्वाधिक बारिश का कोई विशेष कारण सामने नहीं आ पाया है। 10 जिलों में नैनीताल में औसत के निकट बारिश हुई है।

आगे चार दिन भारी बारिश के आसार
प्रदेश में आगामी तीन- चार दिनों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 18 अक्तूबर को विशेष सर्तकता बरते जाने की जरुरत है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रियता से यह हालात बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान होने वाली बारिश प्रदेश में कम हो रही औसत वारिश की भरपाई करेगी। निदेशक के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना है।  ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।बारिश के दौरान भूस्खलन वाले क्षेत्रों में सर्तकता बरतने की सलाह दी।

प्रदेश के 13 जिलों में एक से 15 अक्तूबर  के बीच हुई बारिश
जिला     जुलाई 7 तक बारिस    औसत    बढ़ी घटी प्रतिशत

अल्मोड़ा    8.7        16.2    46 प्रतिशत कम
बागेश्वर    56.1        16.2    246 प्रतिशत अधिक
चमोली     19.9        14.4    38 प्रतिशत अधिक
चंपावत    18.3        46.1    60 प्रतिशत कम
देहारादून    13.1        23.5    44 प्रतिशत कम
हरिद्वार    2.5        14.5    83 प्रतिशत कम
नैनीताल    31.7        34.8    9 प्रतिशत कम
पौड़ी    शून्य        17.1    100 प्रतिशत कम
पिथौरागढ    36.4        38.9    07 प्रतिशत कम
रुद्रप्रयाग    24.2        19.3    25 प्रतिशत कम 
टिहरी गढ़वाल5.00        16.6    70 प्रतिशत कम
ऊधमसिंह नगर15.7        30.5    48 प्रतिशत कम
उत्तरकाशी    12.0        23.0    48 प्रतिशत कम

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें