ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडउत्तराखंड: 1400 कांस्टेबलों की भर्ती होगी जल्द

उत्तराखंड: 1400 कांस्टेबलों की भर्ती होगी जल्द

पुलिस विभाग में जल्द खाली होने वाले करीब 1400 कांस्टेबलों के पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसके अलावा एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉयड(एटीएस) के 138 और सिटी पेट्रोल यूनिट(सीपीयू) के 238 पद भी सृजित होंगे। गुरुवार...

उत्तराखंड: 1400 कांस्टेबलों की भर्ती होगी जल्द
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनFri, 04 Jan 2019 12:22 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस विभाग में जल्द खाली होने वाले करीब 1400 कांस्टेबलों के पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसके अलावा एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉयड(एटीएस) के 138 और सिटी पेट्रोल यूनिट(सीपीयू) के 238 पद भी सृजित होंगे। गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को कहा। डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि जल्द ही विभाग में कांस्टेबल व  हैड कांस्टेबलों के प्रमोशन होने हैं। जिसके बाद करीब 1400 कांस्टेबलों के पद खाली होंगे। जिन्हें 2021 कुंभ से पहले भरने के निर्देश मुख्य सचिव ने दिए हैं। साथ ही सिविल पुलिस और पीएसी से भरे गए एटीएस और सीपीयू के पदों को भी स्थायी करने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। बैठक में ये भी तय हुआ कि पुलिस आधुनिकीकरण के लिए राज्य से बजट दिया जाएगा। इसके तहत लंबे समय से खराब पड़ी करीब 207 गाड़ियों के बदले नई गाड़ियां खरीदने व आवासीय भवन बनाने के लिए बजट देने का आश्वासन दिया गया।     
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें