ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडउत्तराखंड : नेपाल बॉर्डर पर बढ़ते विवाद के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां हुई सतर्क

उत्तराखंड : नेपाल बॉर्डर पर बढ़ते विवाद के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां हुई सतर्क

नेपाल और भारत के बीच चल रहे सीमा विवाद को देखते हुए बॉर्डर से लगे जनपदों में अलर्ट किया गया है। पुलिस और खुफिया एजेंसियों को हर स्थिति पर नज़र रखने के निर्देश दिए गए हैं। यूं तो कालापानी को लेकर भारत...

उत्तराखंड : नेपाल बॉर्डर पर बढ़ते विवाद के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां हुई सतर्क
कार्यालय संवाददाता, देहरादून।Fri, 22 May 2020 10:03 AM
ऐप पर पढ़ें

नेपाल और भारत के बीच चल रहे सीमा विवाद को देखते हुए बॉर्डर से लगे जनपदों में अलर्ट किया गया है। पुलिस और खुफिया एजेंसियों को हर स्थिति पर नज़र रखने के निर्देश दिए गए हैं। यूं तो कालापानी को लेकर भारत नेपाल के बीच लंबे समय से छिटपुट विवाद चला आ रहा है। लेकिन अब नेपाल ने इस हिस्से को अपने नक्शे में शामिल कर विवाद बढ़ा दिया है।

सूत्रों के अनुसार बॉर्डर पास नेपाली आर्मी की और कुछ माओवादी संगठनों की भी गतिविधियां बढ़ गयी है। नेपाल ने कई चेक पोस्ट भी बना दिये हैं। जिस कारण राज्य की सीमा से सटे जनपदों में अलर्ट किया गया है। हालांकि बॉर्डर अभी सील होने के कारण राज्य के नेपाल से सटे पिथौरागढ़, खटीमा आदि जनपदों कानून व्यवस्था को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। इसके बावजूद इन जनपदों में पुलिस और खुफिया एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। क्योंकि इस वक्त बॉर्डर के गावो में बड़ी संख्या में नेपाली मजदूर भी फंसे हैं। कुछ दिनों पूर्व ये मजदूर भी घर जाने को लेकर काफी हंगामा कर चुके हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया है।

बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों के मूवमेंट बढ़ने से आंतरिक सुरक्षा पर भी असर पड़ेगा। जिस से पुलिस को भी सतर्क किया गया है। खुफिया एजेंसियों को भी बॉर्डर पर की हर गतिविधि पर नज़र रखकर इसकी सूचना मुख्यालय तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

मजदूरों के लिए हो सकती है दिक्कत
बॉर्डर के गांवों में प्रदेश भर के अलावा कई राज्यों से आने वाले मजदूरों को क्वारंनटाइन किया जा रहा है। जिनको 14 दी बाद नेपाल की सहमति से वापिस किया जा रहा है। तनाव बढ़ने से इसमे दिक्कत आ सकती है।

बॉर्डर पर एसएसबी और अन्य एजेंसियां पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं। सटे हुए जनपदों में पूरी तरह शांति है। ऐहतियातन हम भी पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। पुलिस की चेकपोस्टों पर भी पूरी सतर्कता है। -अशोक कुमार,डीजी कानून व्यवस्था

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें