ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडनेपाल की वजह से उत्तराखंड को हर महीने लाखों का नुकसान, वजह करेगी हैरान

नेपाल की वजह से उत्तराखंड को हर महीने लाखों का नुकसान, वजह करेगी हैरान

नेपाल के महेंद्रनगर से भारत के दिल्ली-देहरादून चलने वाली मैत्री बसें उत्तराखंड परिवहन निगम को घाटा पहुंचा रही है। इन बसों के चालक नियमों को ताक में रखकर बनबसा और खटीमा क्षेत्र से सवारी भरी जा रही।

नेपाल की वजह से उत्तराखंड को हर महीने लाखों का नुकसान, वजह करेगी हैरान
Himanshu Kumar Lallबनबसा। नवी अंसारीSun, 29 Jan 2023 05:36 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

नेपाल के महेंद्रनगर से भारत के दिल्ली-देहरादून चलने वाली मैत्री बसें उत्तराखंड परिवहन निगम को घाटा पहुंचा रही है। इन बसों के चालक नियमों को ताक में रखकर बनबसा और खटीमा क्षेत्र से यात्रियों को भरकर ले जा रहे हैं। जिस कारण रोडवेज को लाखों का प्रति महीना नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसकी शिकायत निगम ने मैत्री कार्यालय को की है। 

दरअसल, भारतीय दूतावास से नेपाल की चार मैत्री बसों को परमिट जारी किया गया है। जिसमें से तीन दिल्ली व एक बस देहरादून रूट पर चलती है। अनुबंध के मुताबिक ये बसें नेपाल से चलकर सीधा दिल्ली या फिर देहरादून रुकेंगी। लेकिन नियमों को तोड़कर बसों के चालक बनबसा, खटीमा व अन्य शहरों पर रुककर सवारियां भर रहे हैं। इससे रोडवेज को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं।

देहरादून और दिल्ली चलने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें बनबसा में यात्रियों के लिए घंटों इंतजार कर रही हैं। रोडवेज के चालक परिचालक कई बार इसकी शिकायत निगम को कर चुके हैं। लेकिन हालात जस के तस हैं। बनबसा रोडवेज केंद्र के मुताबिक प्रति महीना उन्हें इस कारण दो लाख से अधिक का नुकसान हो रहा है। 

मैत्री बसें बनबसा से संवारियां भर रही हैं। जिससे निगम को लाखों का नुकसान हो रहा है। इस पर कार्रवाई के लिए हमने मैत्री कार्यालय को शिकायत की है। साथ ही निगम को भी बताया है।  
कुलदीप शर्मा, केंद्र प्रभारी, बनबसा रोडवेज। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें