ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड18 महिलाओं-युवतियों को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार : VIDEO

18 महिलाओं-युवतियों को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार : VIDEO

वीरांगना तीलू रौतेली के जन्मदिन पर राज्य की 18 महिलाओं और युवतियों को विभिन्न क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके...

18 महिलाओं-युवतियों को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार : VIDEO
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनThu, 08 Aug 2019 06:37 PM
ऐप पर पढ़ें

वीरांगना तीलू रौतेली के जन्मदिन पर राज्य की 18 महिलाओं और युवतियों को विभिन्न क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने कहा कि तीलू रौतेली ने अपने राज्य की रक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय दिया। सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नारे पर बात रखते हुए कहा कि बेटियां खुशनसीब वालों के घर में होती हैं। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध पर जागरुक समाज को नजर रखनी होगी, इस बुराई के खिलाफ मिलकर लड़ने की जरूरत है।

इससे पूर्व विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि महिला अपराधों पर समाज की चुप्पी सबसे अखरने वाली बात है। उन्होंने कहा कि यह कैसा समाज है जो एक तरफ कन्या को दुर्गारूप में पूजता है, दूसरी तरफ उस दुर्गा को कोख में ही मार देता है। समाज के इस दोहरे चरित्र को उजागर करना होगा। उन्होंने कहा कि तीलू रौतेली पुरसकार राज्य की महिला शक्ति की कर्मठता का सम्मान है। इस मौके पर विभागीय सचिव सौजन्या ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। समारोह में निदेशक झरना कमठान, डिप्टी डायरेक्टर सुजाता, डीपीओ एके मिश्रा शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन अंजू बडोला ने किया। पुरस्कार के तहत 21 हजार की धनराशि, प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

इन्हें मिला पुरस्कार 

  • अल्मोड़ा - गीता देवी, गंगा बिष्ट 
  • बागेश्वर - कुमारी विशाखा 
  • चंपावत - सीमा देवी
  • देहरादून - नीरजा गोयल, कुमारी मिताली शाह, आशा कोठारी 
  • पिथौरागढ़ - लक्ष्मी भट्ट, सुश्री खीमा जेठी
  • हरिद्वार - बेबी नाज
  • नैनीताल - कनक चंद, समृद्धि बहुगुणा, मुन्नी देवी 
  • उत्तरकाशी - शांति ठाकुर
  • यूएसनगर - डॉ. ज्योति गांधी, कुमारी पूजा 
  • विशेष पुरस्कार - डॉ. रजनीश बत्रा यूएसनगर और नूतन वशिष्ठ रुद्रप्रयाग 
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें