ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडउत्तराखंड के 81 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त होंगी,जानिए वजह 

उत्तराखंड के 81 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त होंगी,जानिए वजह 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने राज्य में लंबे समय से गायब चल रहे 81 डॉक्टरों की सेवा समाप्ति के निर्देश दे दिए हैं। प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के 81 डॉक्टर गायब चल रहे थे। अब इनके...

उत्तराखंड के 81 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त होंगी,जानिए वजह 
हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनThu, 01 Oct 2020 10:38 AM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने राज्य में लंबे समय से गायब चल रहे 81 डॉक्टरों की सेवा समाप्ति के निर्देश दे दिए हैं। प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के 81 डॉक्टर गायब चल रहे थे। अब इनके सेवा समाप्ति से जुड़े प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के निर्देश पर इन गायब डॉक्टरों की सेवा समाप्त करने का प्रस्ताव सहमति को लोक सेवा आयोग भेजा गया है।


कोरोना पर नियंत्रण के लिए तीन करोड़ मंजूर
उत्तराखंड में कोरोना नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने तीन करोड़ की धनराशि मंजूर की है। दून अस्पताल को एसडीआरएफ मद से तीन करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई। इस धनराशि से अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जरूरी उपकरणों की खरीद की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें