ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडकांग्रेस क्यों करेगी ‘भाजपा विधायक चैंपियन’ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, पढ़िए

कांग्रेस क्यों करेगी ‘भाजपा विधायक चैंपियन’ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, पढ़िए

खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से नाराज कांग्रेस अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रही है।...

कांग्रेस क्यों करेगी ‘भाजपा विधायक चैंपियन’ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, पढ़िए
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनWed, 17 Apr 2019 01:35 PM
ऐप पर पढ़ें

खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से नाराज कांग्रेस अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने चैंपियन को मानसिक रूप से दिवालिया करार देते हुए कहा कि कांग्रेस इस मामले में विधिक राय ले रही है। चैंपियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। प्रेस क्लब में मंगलवार को चैंपियन की प्रेस कांफ्रेंस और बापू-नेहरू को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के तत्काल बाद कांग्रेस हरकत में आ गई। प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना और प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी से प्रदेश अध्यक्ष को इसकी जानकारी दी। इस पर प्रीतम ने तत्काल चैंपियन के बयान की वीडियो फुटेज और मीडिया रिपोर्ट जुटाने के निर्देश दे दिए। मीडिया से बातचीत में प्रीतम ने कहा कि चैंपियन अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पूरी दुनिया मानती है। देश के निर्माण में नेहरू जी का अतुलनीय योगदान रहा है। चैंपियन का उनके खिलाफ बयानबाजी करना उनके बौद्धिक स्तर को साबित करता है। बकौल प्रीतम, इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। चैंपियन के बयान बापू-नेहरू ही नहीं बल्कि संपूर्ण देश का अपमान है। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें