ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडउत्तराखंड CM का ऐलान- 31 मार्च को लॉकडाउन में 13 घंटे की छूट मिलेगी

उत्तराखंड CM का ऐलान- 31 मार्च को लॉकडाउन में 13 घंटे की छूट मिलेगी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घोषणा की है कि 31 मार्च को लॉकडाउन में 13 घंटे की छूट रहेगी। राज्य के अंदर फंसे लोगों को घर पहुंचाने के लिए सरकार यह छूट देगी। सीएम रावत ने कहा कि...

उत्तराखंड CM का ऐलान- 31 मार्च को लॉकडाउन में 13 घंटे की छूट मिलेगी
हिन्दुस्तान,देहरादूनSat, 28 Mar 2020 09:34 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घोषणा की है कि 31 मार्च को लॉकडाउन में 13 घंटे की छूट रहेगी। राज्य के अंदर फंसे लोगों को घर पहुंचाने के लिए सरकार यह छूट देगी। सीएम रावत ने कहा कि राज्य के अंदर फंसे लोगों को 31 मार्च की सुबह सात बजे से लेकर रात आठ बजे तक बसों से उनके घर पहुंचाया जाएगा।

इसके अलावा सीएम रावत ने कहा कि राज्य में आवश्यक सामानों की बिक्री करने वाली दुकानें सुबह सात बजे से लेकर दोपहर एख बजे तक खुली रहेंगी। राज्य के लोगों को जरूरी सामनों की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि लोग कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लागू किए गए लॉकडाउन को सफल बनाएं। सरकार किसी भी चीज की कमी नहीं होने देगी।

अन्य राज्यों में फंसे उत्तराखंड वासियों के मदद के लिए उठाए जा रहे कदमों की भी उन्होंने जानकारी दी। सीएम रावत ने कहा कि दिल्ली और मुंबई स्थित उत्तराखंड भवन में राज्य के लोगों के रहने और खाने के लिए व्यवस्था की गई है। जिन्हें भी दिक्कत हो रही है, वे यहां पहुंचे। वहां मौजूद अधिकारी सभी की मदद करेंगे।

राज्य में छह लोग कोरोना पॉजिटिव

वहीं राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या अब छह हो गई है। दूबई से लौटे एक शख्स में शनिवार को कोविड 19 की पुष्टि हुई। हालांकि छह में से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का एक प्रशिक्षु आईएफएस इलाज के बाद पूरी तरह ठीक होकर अस्पताल से घर पहुंच गया है। दो अन्य ट्रेनी आईएफएस की स्थिति में भी लगातार सुधार हो रहा है। दून अस्पताल में भर्ती अमेरिकी नागरिक और कोटद्वार अस्पताल में भर्ती युवक की हालत में भी सुधार हो रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें