उत्तराखंड कैबिनेट बैठक आज, जैविक खेती ऐक्ट पर लग सकती है मुहर
कृषि और बागवानी सेक्टर के लिए बुधवार (आज) का दिन महत्वपूर्ण हो सकता है। आज होने जा रही है कैबिनेट की बैठक में राज्य के नर्सरी एक्ट और आर्गनिक कृषि एक्ट को मंजूरी मिल सकती है। इसके साथ ही होमगार्ड का...
कृषि और बागवानी सेक्टर के लिए बुधवार (आज) का दिन महत्वपूर्ण हो सकता है। आज होने जा रही है कैबिनेट की बैठक में राज्य के नर्सरी एक्ट और आर्गनिक कृषि एक्ट को मंजूरी मिल सकती है। इसके साथ ही होमगार्ड का मानदेय पुलिस कांस्टेबल के समान करने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट में मुहर लगने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार कैबिनेट में विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर भी चर्चा होनी है। विधायी विभाग से चार दिसंबर से सत्र का आयोजन करने का सुझाव दिया है। इस सत्र में अनुपूरक बजट भी आना है।
इस बार कैबिनेट पूर्व की तरह सामान्य रूप से ही होगी। चर्चा थी कि सरकार इस बार कैबिनेट बैठक को ऑनलाइन कर यानि ई-कैबिनेट के रूप में कर सकती है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना में कृषि भूमि के उपयोग की छूट का प्रस्ताव भी विचाराधीन है। दूसरी तरफ, सूत्रों के अनुसार नर्सरी और आर्गनिक क़ृषि एक्ट के प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इन दोनों एक्ट पर पिछले एक साल से मंथन चल रहा है।