ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडउत्तराखंड निकाय चुनाव: बीजेपी ने 7 में 5 मेयर पद जीते, कांग्रेस को 2 पर जीत

उत्तराखंड निकाय चुनाव: बीजेपी ने 7 में 5 मेयर पद जीते, कांग्रेस को 2 पर जीत

उत्तराखंड निकाय चुनाव का परिणाम आने लगे हैं। प्रदेश की सात मेयर सीटों में भाजपा ने पांच में जीत हासिल की है। कांग्रेस को दो पर जीत मिली है। वहीं दूसरी ओर  नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत...

उत्तराखंड निकाय चुनाव: बीजेपी ने 7 में 5 मेयर पद जीते, कांग्रेस को 2 पर जीत
लाइव हिन्दुस्तान टीम,देहरादून।Wed, 21 Nov 2018 09:39 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड निकाय चुनाव का परिणाम आने लगे हैं। प्रदेश की सात मेयर सीटों में भाजपा ने पांच में जीत हासिल की है। कांग्रेस को दो पर जीत मिली है।

वहीं दूसरी ओर  नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के सभासदों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। हालांकि नगर निगमों में दलीय सभासद ज्यादा जीते हैं। देर शाम तक सभासदों के कुल 1064 पदों में से 691 का परिणाम घोषित हो चुका है। इसमें निर्दलीय उम्मीदवार सर्वाधिक 400 वार्डों में कामयाब हुए हैं। जबकि भाजपा के 175 और कांग्रेस के 122 सभासद निर्वाचित हुए हैं। जबकि सपा, बसपा, आप और यूकेडी के भी एक-एक सभासद ने जीत दर्ज की है।

रुझान के लिए करना पड़ा इंतजार

नगर निकाय चुनाव के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे से सभी निकायों में एक साथ मतगणना शुरू हुई। बैलेट पेपर से मतगणना होने के चलते शुरुआती रुझान और नतीजे जानने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा। दस बजे के करीब छोटे निकायों से सबसे पहले वार्ड सदस्यों के रुझान आने शुरू हुए। इसके बाद धड़ाधड़ रुझान अंतिम परिणाम में भी बदलने लगे।

देर शाम तक प्रदेश के 39 नगर पालिकाओं में से 24 के परिणाम घोषित हो चुके थे, इसमें भाजपा, कांग्रेस और निर्दलियों को आठ-आठ शहरों में अध्यक्ष के पद पर कामयाबी हासिल हुई है। इसी तरह 38 नगर पंचायतों में से 29 के परिणाम जारी हो पाए हैं, इसमें से भाजपा सर्वाधिक 13 नगर पंचायतों में अध्यक्ष बनाने में कामयाब रही है। कांग्रेस पांच और निर्दलीय प्रत्याशी 11 नगर पंचायतों में अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।  

उत्तराखंड निकाय मतगणना: ऋषिकेश नगर निगम मेयर का चुनाव भाजपा की अनिता ममंगाई जीतीं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें