ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडविधायक चैंपियन के जवाब पर ही निर्भर करेगा परिणाम, पढ़िए पूरी खबर

विधायक चैंपियन के जवाब पर ही निर्भर करेगा परिणाम, पढ़िए पूरी खबर

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को भेजे गए नोटिस में उनके जवाब पर ही परिणाम निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि खानपुर विधायक चैंपियन के वायरल वीडियो की जांच भी कराई...

विधायक चैंपियन के जवाब पर ही निर्भर करेगा परिणाम, पढ़िए पूरी खबर
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनMon, 15 Jul 2019 04:29 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को भेजे गए नोटिस में उनके जवाब पर ही परिणाम निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि खानपुर विधायक चैंपियन के वायरल वीडियो की जांच भी कराई गई। इस वीडियो में चैंपियन राज्य को लेकर अपशब्द कहते दिख रहे हैं। यह अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। इसीलिए उन्हें नोटिस भेजकर 10 दिन के भीतर जवाब मांगा गया था। चैंपियन को व्हाट्सएप, ईमेल और डाक से भी नोटिस भेजा गया। साफ कहा गया है कि अनुशासनहीनता के लिए क्यों ना भाजपा से निष्कासित कर दिया जाए। पार्टी का अपना संविधान है और इसके तहत नोटिस के जवाब का इंतजार किया जा रहा है। उनके जवाब पर ही परिणाम निर्भर करेगा। चैंपियन इस वीडियो को एडिट बता रहे हैं तो क्या पार्टी फॉरेंसिक जांच कराएगी? इस पर भट्ट बोले, यह कोई आपराधिक मामला तो नहीं है, जो फॉरेंसिक जांच की जरूरत पड़ेगी। 

पैठाणी मंडल इकाई के इस्तीफे की जानकारी नहीं: भट्ट ने कहा कि पैठाणी मंडल के इस्तीफे की जानकारी नहीं है। राज्य मंत्री धन सिंह प्रांतीय संगठन मंत्री भी रहे हैं। वे इस मामले को दिखवाएंगे। श्रीनगर और बाजपुर निकाय में मिली हार पर भट्ट बोले, हार-जीत लगी रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी कार्यकर्ता ने प्रत्याशियों के खिलाफ काम किया है तो ऐसे लोगों को चिह्नित करेंगे।

अनुशासनहीनता प्रकरण
स्पीकर से दुर्व्यवहार में कोठारी ने सौंपा जवाब

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से दुर्व्यवहार मामले में निलंबित दर्जाधारी भगतराम कोठारी ने पार्टी को अपना स्पष्टीकरण सौंप दिया है। कुछ समय पहले एक केंद्रीय मंत्री के स्वागत समारोह के दौरान अग्रवाल और कोठारी के बीच खूब तू-तू, मैं-मैं हो गई थी। तब भाजपा ने कोठारी को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया था। सूत्रों ने बताया कि कोठारी ने प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र भंडारी को अपना जवाब सौंप दिया है। कोठारी ने कहा कि उनका पक्ष जाने बगैर कार्रवाई की गई है। यह न्यायसंगत नहीं है। उधर, कोठारी का मामला पार्टी अब अनुशासन समिति को भेजने जा रही है।

भाजपा विधायक विस्तारक की भूमिका में रहेंगे
देहरादून। भाजपा में सक्रिय सदस्य बने रहने के लिए बूथ से लेकर प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ ही विधायकों के लिए एक हफ्ते तक शक्ति केंद्रों में प्रवास अनिवार्य हो गया है। 18 जुलाई से शक्ति केंद्रों से निकलने वाले सभी विस्तारकों की कार्यशालाएं भी होने जा रही हैं। भाजपा के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने बताया कि हर जिले में 18 से 24 जुलाई तक कार्यशालाएं कराई जाएंगी। यहां एक-एक प्रांतीय पदाधिकारी विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि पहले चरण में पार्टी के सभी 228 मंडलों में बैठकें हो चुकी हैं। पार्टी ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति को सदस्य बनाने पर भी फोकस किया है। इसके लिए एक से पांच अगस्त तक अभियान चलेगा।


इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
भाजपा मोर्चा    पदाधिकारी    दायित्व
महिला मोर्चा    ऋतु खंडूड़ी    सदस्यता प्रमुख
                     सरला खंडूड़ी    सह प्रमुख
                     दीपाली कन्याल    सह प्रमुख

युवा मोर्चा      नवीन ठाकुर    सदस्यता प्रमुख
एससी मोर्चा    डॉ. सुरेंद्र मेघा    सदस्य प्रमुख
                    किरण बेदी    सह प्रमुख
ओबीसी मोर्चा   नेत्रपाल मौर्य    सदस्यता प्रमुख
किसान मोर्चा    राजेंद्र बिष्ट    सदस्यता प्रमुख
एससी-एसटी मोर्चा राकेश राणा    सदस्यता प्रमुख
अल्पसंख्यक मोर्चा     मेजर कादिर    सदस्यता प्रमुख


सक्रिय सदस्य के लिए पैमाना निर्धारित है। जो 50 सदस्य बनाएंगे और शक्ति केंद्रों में एक हफ्ते रहेंगे, वो इस दायरे में आएंगे। 
राजेंद्र भंडारी, प्रांतीय महामंत्री


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें