ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडUP CM योगी आदित्यनाथ सरकार अपनाएगी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का यह ‘फार्मूला’, किसानों को ऐसे होगा फायदा

UP CM योगी आदित्यनाथ सरकार अपनाएगी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का यह ‘फार्मूला’, किसानों को ऐसे होगा फायदा

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के इस मॉडल को अब यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार भी अपनाने जा रही है। माना जा रहा है कि इस मॉडल से यूपी के किसानों को खेती में फायदा जरूर मिलेगा।

UP CM योगी आदित्यनाथ सरकार अपनाएगी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का यह ‘फार्मूला’, किसानों को ऐसे होगा फायदा
Himanshu Kumar Lallदेहरादून। विशेष संवाददाताSun, 14 May 2023 02:36 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के इस मॉडल को अब यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार भी अपनाने जा रही है। माना जा रहा है कि इस मॉडल से यूपी के किसानों को खेती में फायदा जरूर मिलेगा। किसानों के लिए इस फार्मूले से इससे किसानों की आमदनी भी बढ़ने की उम्मदी है। यूपी के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा है कि, उत्तराखंड श्रीअन्न फसलों का केंद्र बिंदु हैं।

किसानों से उनके घर से अनाज खरीद और विपणन के फार्मूले को यूपी में भी लागू किया जाएगा। दोनों राज्य मिलकर श्रीअन्न फसलों के उत्पादन में देश का नाम आगे ले जा सकते हैं। छोटे भाई उत्तराखंड ने जो प्रयोग किए हैं, बाकी बड़े भाई भी उनका अनुसरण करेंगे। श्रीअन्न फसलों के लिए राज्य में किए गए प्रयोगों की उन्होंने तारीफ की।

उत्तराखंड कृषि मंत्री गणेश जोशी ने राज्य में श्रीअन्न फसलों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में राज्य में मिलेट्स के क्षेत्र में लगातार कार्य हो रहे हैं। उत्तराखंड देश का तीसरा राज्य है, जिसने मिलेट मिशन की शुरुआत की।

पहला राज्य है जहां पीडीएस के माध्यम से लोगों को मंडुआ उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य में मंडुवे की एमएसपी 35 रूपये 78 पैसे रखी गई है। किसानों से एमएसपी पर मंडुआ लेने पर महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रति किलो मंडुवे पर 1.50 रुपये इन्सेंटिव की व्यवस्था की गई है। 2025 तक राज्य के सवा लाख बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

योगी का बचपन पहाड़ में बीता, सीएम पुष्कर सिंह धामी की जवानी लखनऊ में: यूपी के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने यूपी और उत्तराखंड के सीएम की बीच की कुछ समानताओं का भी उल्लेख किया। कहा कि योगी जी का बचपन पहाड़ों में बीता है। धामी की युवावस्था लखनऊ में। दोनों ही बेहद योग्य नेता हैं जिन्होंने मिथकों को तोड़ा है। यूपी में 46 साल बाद कोई व्यक्ति लगातार दूसरी बार सीएम बना। और यहां उत्तराखंड में भी धामी लगातार दूसरी बार सीएम बनें।

यूपी को अगले साल देंगे 500 कुंतल मंडुवे का बीज
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड के मंडुवे की काफी मांग है। कुछ समय पर एक कार्यक्रम में यूपी के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने मंडुवे का बीज उपलब्ध कराने को कहा था। लेकिन इस साल कमी के कारण मैंने हाथ जोड़ लिए। अगले साल जरूर यूपी को 500 कुंतल मंडुवा बीज मुहैया कराया जाएगा।


हमने तो बचपन में खूब खाया मंडुवा: धामी 
सीएम ने कहा कि एक समय कोदा-झंगोरा को गरीबों का खाना कहा जाता था। हमने भी बचपन में इस खूब खाया। पूरा परिवार इसका उपयोग करता था। आज तस्वीर बदल चुकी है। मोटा अनाज आज हर व्यक्ति की जरूरत बन चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें