ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडउत्तराखंड: खराब मौसम के कारण गुप्तकाशी में फंसी हैं केंद्रीय मंत्री उमा भारती

उत्तराखंड: खराब मौसम के कारण गुप्तकाशी में फंसी हैं केंद्रीय मंत्री उमा भारती

केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा सफाई मंत्री उमा भारती मौसम खराब होने के कारण तीन दिन से गुप्तकाशी में फंसी हुई हैं। उमा को हेलीकाप्टर से केदारनाथ जाना था। लेकिन मौसम खराब होने के कारण...

उत्तराखंड: खराब मौसम के कारण गुप्तकाशी में फंसी हैं केंद्रीय मंत्री उमा भारती
रुद्रप्रयाग, हमारे संवाददाताMon, 02 Jul 2018 09:53 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा सफाई मंत्री उमा भारती मौसम खराब होने के कारण तीन दिन से गुप्तकाशी में फंसी हुई हैं। उमा को हेलीकाप्टर से केदारनाथ जाना था। लेकिन मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर केदारनाथ नहीं जा पा रहे हैं। जिलाधिकारी के मुताबिक वे मौसम खुलने का इंतजार कर रही हैं।

उमा भारती केदारनाथ जाने के शनिवार को गुप्तकाशी पहुंची थी। वे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाने वाली थीं। लेकिन उसी दिन से मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर केदारनाथ के लिए उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि उमा भारती तीन दिन से गुप्तकाशी में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में ठहरी हुई हैं। वे मौसम खुलने का इंतजार कर रही हैं। मौसम खुलते ही वे हेलीकाप्टर से केदारनाथ जाएंगी। वहां वे बाबा केदार के दर्शन के साथ ही पुनर्निर्माण कार्यो का जायजा लेंगीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें