ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडतोते में फंसी 2 महिलाओं की जान-आपस में हुआ विवाद असलियत जान पुलिस भी हैरान, जानें कैसे

तोते में फंसी 2 महिलाओं की जान-आपस में हुआ विवाद असलियत जान पुलिस भी हैरान, जानें कैसे

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है। दो महिलाओं से जुड़े इस मामले को जानकर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने दोनों महिलाओं के बीच विवाद सुलझाने का प्रयास किया था।

तोते में फंसी 2 महिलाओं की जान-आपस में हुआ विवाद असलियत जान पुलिस भी हैरान, जानें कैसे
Himanshu Kumar Lallहरिद्वार, हिन्दुस्तानMon, 20 Nov 2023 07:47 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है। दो महिलाओं से जुड़े इस मामले को जानकर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने दोनों महिलाओं के बीच विवाद सुलझाने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। आखिरकार पुलिस ने महिलाओं को दो दिन की चेतावनी दी है। यह पूरा मामला हरिद्वार जिले का है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रूड़की के गंगनहर पुलिस स्टेशन में पुलिसकर्मी उस समय अजीब स्थिति में फंस गए, जब पनियाला गांव की दो महिलाएं एक तोते के मालिकाना हक के लिए आपस में भीड़ गईं। पनियाला गांव की मीनू कुमारी (18) ने एक तोता पाला था, लेकिन कुछ दिन बाद तोता कुमारी के घर से उड़ कर चला गया।

कुमारी की पड़ोसी महिला ने इसी बीच तोते को पकड़ लिया। पड़ोसी ने तोता को पकड़कर अपने घर लेकर आ गई। मीनू को जब तोते के बारे में पता चला तो वह अपने पड़ोसी के घर के तोता लेने को पहुंची थी। लेकिन, दोनों महिलाओं के बीच तोते को लेकर विवाद बढ़ गया।

तोते को लेकर दोनों महिलाओं के बीच स्वामित्व का मामला आखिरकार थाने पहुंच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उप-निरीक्षक सतीश सिंह ने कहा कि हमने दोनों पक्षों को चेतावनी दी है।

कहा कि पक्षी को छोड़ने के लिए कहा है क्योंकि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तोते को पिंजरे में कैद करना अवैध है। यदि दोनों महिलाएं दो दिन के अंदर  पालन करने में विफल रहते हैं, तो उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें