ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडउत्तराखंड में त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, भाजपा के तीन विधायक मंत्री पद की ले सकते हैं शपथ

उत्तराखंड में त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, भाजपा के तीन विधायक मंत्री पद की ले सकते हैं शपथ

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि कैबिनेट का विस्तार जल्द होगा। माना जा रहा है कि पितृपक्ष के बाद कभी भी भाजपा के तीन विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें दो कुमाऊं और एक विधायक गढ़वाल से हो...

उत्तराखंड में त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, भाजपा के तीन विधायक मंत्री पद की ले सकते हैं शपथ
देहरादून | विशेष संवाददाताSat, 12 Sep 2020 01:51 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि कैबिनेट का विस्तार जल्द होगा। माना जा रहा है कि पितृपक्ष के बाद कभी भी भाजपा के तीन विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें दो कुमाऊं और एक विधायक गढ़वाल से हो सकता है। शुक्रवार रात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने ‘हिन्दुस्तान’ से बातचीत में कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार अवश्य होगा। मार्च में कोरोना के कारण इसे टालना पड़ा। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही हाईकमान से बात कर कैबिनेट विस्तार का फैसला लेंगे। सूत्रों ने बताया कि, मौजूदा कैबिनेट में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धन सिंह रावत का प्रमोशन भी हो सकता है।

लॉकडाउन समाधान नहीं 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए सिर्फ लॉकडाउन समाधान नहीं है। इसे सावधानी व अतिरिक्त सतर्कता बरतने से ही रोका जा सकता है। भाजपा के दो विधायकों के लॉकडाउन की पैरवी पर पूछे सवाल के उत्तर में कहा कि आईसीएमआर और स्वास्थ्य विभाग के गाइडलाइन से ही यह तय होता है। विशेषज्ञ जो राय देंगे, उसके बाद ही आईसीएमआर गाइड लाइन तय करती है। उन्होंने स्वीकार किया कि राज्य में तेजी से कोरोना संक्रमितों का ग्राफ बढ़ रहा है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें