कल रात एफिल टावर से तीन गुना बड़ा एस्टेरॉयड पृथ्वी के पास से गुजरेगा, जानें क्या होगा असर

कार्यालय संवाददाता, हिन्दुस्तान, नैनीताल।
Follow us on Google News
share

एफिल टावर से तीन गुना बड़ा एक एस्टेरॉयड (क्षुद्र ग्रह) रविवार रात 9 बजकर 33 मिनट पर पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा। 2001 एफओ 32 नाम के इस एस्टेरॉयड को आठ इंच डायामीटर (व्यास) या उससे बड़े टेलिस्कोप की...

tomorrow night asteroid three times bigger than eiffel tower will pass through earth

एफिल टावर से तीन गुना बड़ा एक एस्टेरॉयड (क्षुद्र ग्रह) रविवार रात 9 बजकर 33 मिनट पर पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा। 2001 एफओ 32 नाम के इस एस्टेरॉयड को आठ इंच डायामीटर (व्यास) या उससे बड़े टेलिस्कोप की मदद से पूरी दुनिया में देखा जा सकता है। इसकी लंबाई करीब 996 मीटर है। नासा ने इसे खतरनाक एस्टेरॉयड्स की श्रेणी में रखा है। हालांकि इससे पृथ्वी को अगले सैकड़ों वर्षों तक किसी तरह का कोई खतरा नहीं है।

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) नैनीताल के वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र यादव के अनुसार, यह एस्टेरॉयड तकरीबन 34.4 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से हमारे सौर मंडल से गुजरने वाला है। यह 5.25 लुनार डिस्टेंस से हमारी पृथ्वी के पास से होकर जाएगा। लुनार डिस्टेंस यानी पृथ्वी और चांद के बीच की औसत दूरी होती है। एक लुनार डिस्टेंस औसतन तीन लाख 84 हजार 400 किलोमीटर के बराबर होता है। इस तरह पृथ्वी के सबसे करीब आने पर भी यह एस्टेरॉयड 20 लाख किलोमीटर से भी ज्यादा दूर होगा।

एस्टेरॉयड व कॉमेट में यह है अंतर
एस्टेरॉयड (क्षुद्र ग्रह) सौर मंडल में सूर्य के चारों ओर घूमने वाली छोटी बड़ी पत्थर की चट्टानें होती हैं। ज़्यादातर एस्टेरॉयड मार्स व जुपिटर की कक्षाओं के बीच चक्कर काटते रहते हैं। इनका आकार सैकड़ों मीटर से लेकर सैकड़ों किलोमीटर तक होता है। वहीं कॉमेट यानी धूमकेतु सौर मंडल में घूमती बर्फ और मिट्टी के पिंड होते हैं। यह बर्फ पानी के साथ-साथ जमी हुई मीथेन, अमोनिया, कार्बन डाईऑक्साइड आदि गैसों से बनी होती है।

जैसे-जैसे कॉमेट सूर्य के पास आता है, सूर्य के तेज के कारण बर्फ पिघलती जाती है और गैसें निकलने लगती हैं। इससे कॉमेट का पिछला हिस्सा पूंछ जैसे दिखने लगता है, जो लाखों किलोमीटर तक लंबी हो सकती है। हालांकि कॉमेट के केंद्र का आकार कुछ किलोमीटर तक ही होता है।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़एफिल टावर से तीन गुना बड़ा एस्टेरॉयड पृथ्वी के पास से गुजरेगा, जानें क्या होगा असर