ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडयमुनोत्री धाम के कपाट कल खुलेंगे, खरसाली से शनिदेव की अगुवाई में रवाना होगी डोली

यमुनोत्री धाम के कपाट कल खुलेंगे, खरसाली से शनिदेव की अगुवाई में रवाना होगी डोली

विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट शुक्रवार 14 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर दोपहर 12:15 बजे अभिजीत मुहूर्त में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। जिसके लिए यमुनोत्री धाम के तीर्थ...

यमुनोत्री धाम के कपाट कल खुलेंगे, खरसाली से शनिदेव की अगुवाई में रवाना होगी डोली
उत्तरकाशी हमारे संवाददाता Thu, 13 May 2021 05:44 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट शुक्रवार 14 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर दोपहर 12:15 बजे अभिजीत मुहूर्त में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। जिसके लिए यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। 

यमुना के शीतकालीन निवास स्थल खुशीमठ खरसाली में मां यमुना विदाई की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार 14 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सुबह 9:15 बजे शनिदेव की डोली की अगुवाई में मां यमुना की डोली  शीतकालीन प्रवास खुशीमठ से यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। जो 11 बजे यमुनोत्री धाम पहुंचेगी।

धाम में विधिवत पूजा अर्चना के बाद अभिजीत मुहूर्त पर कर्क लग्न में दोपहर 12:15 बजे परंपरा अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ यमुनोत्री धाम के कपाट खोले दिए जाएंगे। जिसके बाद आगामी ग्रीष्मकाल के 6 माह तक देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्री मां यमुना के दर्शन यमुनोत्री धाम में कर सकेंगे। इसके लिए यमुनोत्री मंदिर समिति, पंच पंडा समिति एवं यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों सहित खरसाली के ग्रामीणों ने तैयारियों शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें