VIDEO : कर्णप्रयाग में MLA मगन लाल के अंतिम यात्रा में पहुंचे सीएम, राजकीय सम्मान से आखिरी विदाई
चमोली जिले की थराली आरक्षित सीट से विधायक मगन लाल शाह का रविवार रात निधन हो गया। 55 वर्षीय शाह को निमोनिया बिगड़ने के बाद हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विधायक मगनलाल शाह का पार्थिव शरीर...

चमोली जिले की थराली आरक्षित सीट से विधायक मगन लाल शाह का रविवार रात निधन हो गया। 55 वर्षीय शाह को निमोनिया बिगड़ने के बाद हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विधायक मगनलाल शाह का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह कर्णप्रयाग स्थित उनके घर पर पहुंचा।
विधायक शाह का कर्णप्रयाग में अलकनंदा और पिंडर नदी के संगम पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सीएम त्रिवेद्र रावत और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सहित कई मंत्रियों ने दी विधायक शाह को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत, कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी समेत तमाम राजनीतिक और सामाजिक लोग शामिल रहे।
यहां घाट पर विधायक शाह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। इस दौरान उन्हें कंधा देने के लिए बड़ी संख्या में लोग कर्णप्रयाग पहुंचे हैं। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। विधायक के बच्चों और परिजनों के आंशु थम नहीं रहे हैं। दिवंगत विधायक मगन लाल शाह की पत्नी मुन्नी देवी शाह चमोली जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। उनका भी रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें बड़ी मुश्किल से परिजन संभाल रहे हैं। उधर, विधायक की निधन के शोक में नारायणबगड़, थराली, कर्णप्रयाग बाजार बंद है।
जिला बार एसोसिएशन चमोली भी शोक में अपने कार्यों से वितर रही। पर्वतीय शिल्पकार सभा ने भी शोक सभा आयोजित कर दिवंगत नेता के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रेस क्लब थराली में भी एक शोक सभाकर अपनी श्रद्धांजलि दी। वहीं महिला पीआरडी जवानों ने भी मगन लाल शाह की असामयिक निधन पर शोक प्रकट किया। पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने विधायक मगन लाल के देहवसान पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि वे जनता व क्षेत्र के हितों के लिए समर्पित तो थे ही साथ ही भाजपा के एक मजबूत सिपाही भी थे। प्रदेश अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के बतौर उन्होंने समाज के पिछडे दलित वर्ग को भाजपा में जोड़कर जो मजबूती दी उसे भाजपा भी याद रखेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


