ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडतीन तलाक देने पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

तीन तलाक देने पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

तीन तलाक कानून पारित होने के बाद पिथौरागढ़ में पहला मामला दर्ज किया गया है। एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने और दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।  महिला ने पति के अलावा सास और जेठ के...

तीन तलाक देने पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
लाइव हिन्दुस्तान टीम, पिथौरागढ़Tue, 13 Aug 2019 05:32 PM
ऐप पर पढ़ें

तीन तलाक कानून पारित होने के बाद पिथौरागढ़ में पहला मामला दर्ज किया गया है। एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने और दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।  महिला ने पति के अलावा सास और जेठ के खिलाफ भी दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पति के बड़े भाई पर दुराचार की कोशिश का भी आरोप लगाया है।  मामले में पुलिस ने मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा) अध्यादेश-2019 की धारा 3/4 व दहेज उत्पीड़न के लिए आईपीसी की धारा 498 के तहत केस दर्ज किया है।  

सोमवार को जिला मुख्यालय की एक मुस्लिम महिला ने अपने पति शाहिद मियां पर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कोतवाली पुलिस में तहरीर दी। कहा कि उसका विवाह नवंबर 2012 में हुआ था। एक साल बाद ही ससुराली उसका उत्पीड़न करने लगे। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट की जाती थी।  महिला ने कहा कि अब उसके पति ने उसे एकतरफा तीन तलाक दे दिया है। महिला ने कहा कि वह परेशान है। उसने सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि वह निकाह के एक साल बाद भी बच्चा नहीं होने के ताने देकर मारपीट करती थी। दहेज के लिए उसे परेशान किया जाता रहा है।  महिला का आरोप है कि पति के बड़े भाई ने उसके साथ दुराचार करने की कोशिश भी की। जब उसने यह बात अपने सास और पति को बताई तो वे दोनों उसे ही उल्टा दोषी मानने लगे। फिर से उसके साथ मारपीट की गई।


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें