ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडआत्महत्या या हादसा! हाईवे पर स्कूटी के साथ जवान लड़की की जलकर दर्दनाक मौत, उठे कई सवाल 

आत्महत्या या हादसा! हाईवे पर स्कूटी के साथ जवान लड़की की जलकर दर्दनाक मौत, उठे कई सवाल 

उत्तरकाशी हाईवे पर भवान के पास यह हादसा हुआ है। भवान के पास एक जवान लड़की की स्कूटी के साथ जलकर दर्दनाक  मौत हो गई। गांव वालों का कहना है कि जवान लड़की ने आत्महत्या कर अपना जीवन समाप्त कर लिया।

आत्महत्या या हादसा! हाईवे पर स्कूटी के साथ जवान लड़की की जलकर दर्दनाक मौत, उठे कई सवाल 
Himanshu Kumar Lallउत्तरकाशी, लाइव हिन्दुस्तानMon, 20 Nov 2023 03:11 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड के इस हाइवे में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगार प्रशासन-पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। पूरी घटना के बाद से लोग आत्महत्या या हादसे के बीच उलझ कर रह गए हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी हाईवे पर भवान के पास यह हादसा हुआ है। भवान के पास एक जवान लड़की की स्कूटी के साथ जलकर दर्दनाक  मौत हो गई। गांव वालों का कहना है कि जवान लड़की ने आत्महत्या करने के इरादे से खुद को पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली।

जबकि कुछ ग्रामीण इस पूर मामले पर कुछ भी नहीं कह पा रहे हैं। ग्रामीणों की बात मानें तो यह दर्दनाक हादसा होने से पहले जवान लड़की ने नजदीकि दुकान से माचिस भी खरीदी थी। कुछ दूरी का सफर तय करने के बाद लोगों ने स्कूटी और लड़की को जलते हुए देखा।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि लड़की देहरादून से उत्तरकाशी की ओर जा रही थी। घटना के बाद गांववाल भी हैरान हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें