ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडकेदारनाथ में फिर बदला मौसम, बर्फबारी से पुनर्निर्माण कार्यों पर लगा ब्रेक

केदारनाथ में फिर बदला मौसम, बर्फबारी से पुनर्निर्माण कार्यों पर लगा ब्रेक

केदारनाथ में कुछ साफ रहने के बाद एक बार फिर मौसम खराब हो गया है। यहां गुरुवार को जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी  के कारण यहां पुनर्निर्माण कार्यों पर ब्रेक लग गया है।  केदारनाथ धाम में...

केदारनाथ में फिर बदला मौसम, बर्फबारी से पुनर्निर्माण कार्यों पर लगा ब्रेक
रुद्रप्रयाग, हिन्दुस्तान टीमThu, 15 Mar 2018 09:09 PM
ऐप पर पढ़ें

केदारनाथ में कुछ साफ रहने के बाद एक बार फिर मौसम खराब हो गया है। यहां गुरुवार को जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी  के कारण यहां पुनर्निर्माण कार्यों पर ब्रेक लग गया है। 

केदारनाथ धाम में बुधवार रात बादलों की गड़गड़ाहट के साथ ओलावृष्टि हुई जबकि इसके बाद बर्फबारी हुई। गुरुवार सुबह कुछ देर मौसम ठीक रहा और बाद में बर्फबारी शुरू हो गई। दिनभर रुक-रुक कर यहां मौसम बदलता रहा और आधा घंटे के अंतराल में बर्फबारी भी होती रही। केदारनाथ में करीब पौन फीट बर्फ गिरी है। रुद्रप्रयाग सहित अनेक निचले क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से ही हल्की धूप रही। दोपहर बाद मौसम पूरी तरह बदल गया। कई स्थानों पर तेज हवाएं चली। जिले में हुई हल्की बारिश के कारण मौसम में कुछ ठंडक महसूस की गई। गर्मियों के दिनों में होने वाली पानी की समस्या को देखते हुए लोग बारिश को प्रकृति के लिए भी बेहतर बता रहे हैं। केदारनाथ में एसआई बिपिन चन्द्र पाठक एवं निम के कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि बीती रात से केदारनाथ में बर्फबारी, ओलावृष्टि और बारिश हुई। गुरुवार को दोपहर बाद रुक-रुक कर बर्फ गिरती रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें