पुजारी-कर्मचारियों और श्रद्धालुओं के बीच मारपीट, हरिद्वार सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में लाठी-डंडों से पीटा VIDEO

हरिद्वार, हिन्दुस्तान,
Follow us on Google News
share

पुलिस के मुताबिक, हरिद्वार के सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में रविवार को यूपी सहारनपुर के कुछ श्रद्धालु आए थे। मंदिर परिसर में गाड़ी ले जाने पर कर्मचारियों ने उनसे पर्ची कटवाने को कहा।

siddhpeeth dakshin kali temple haridwar pujari staff devotees fight beaten with sticks

सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में यूपी सहारनपुर के श्रद्धालुओं और पुजारियों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। विवाद पार्किंग की पर्ची काटने को लेकर हुआ। बताया गया है कि पहले श्रद्धालुओं ने मारपीट की। इसके बाद पुजारी और कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

श्रद्धालुओं के कंट्रोल रूम को सूचना देने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्स्थिति को संभाला। मारपीट की घटना के बाद श्रद्धालु पक्ष के लोग मंदिर से वापस लौट गए।वहीं, मंदिर प्रबंधन की ओर से देर शाम तक पुलिस को शिकायत दी जा रही थी।

पुलिस के मुताबिक, हरिद्वार के सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में रविवार को यूपी सहारनपुर के कुछ श्रद्धालु आए थे। मंदिर परिसर में गाड़ी ले जाने पर कर्मचारियों ने उनसे पर्ची कटवाने को कहा। इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई।

आरोप है कि श्रद्धालुओं ने कर्मचारियों को पीट दिया। शोर-शराबा सुनकर मंदिर के पुजारी भी एकत्रित हो गए। उन्होंने समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि श्रद्धालुओं ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए हाथापाई कर दी। इसके बाद पुजारी और कर्मचारियों ने मिलकर श्रद्धालुओं को दौड़ा लिया।

लाठी डंडे से उन्हें जमकर पीटा। सूचना पर चंडी घाट चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराया। घटना के बाद श्रद्धालु पक्ष मौके से निकल गया। मारपीट के अलग-अलग वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने दक्षिण पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि से घटना के संबंध में जानकारी ली। एसओ ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Himanshu Kumar Lall

लेखक के बारे में

Himanshu Kumar Lall
हिमांशु कुमार लाल पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल पत्रकारिता में जुड़ने से पहले वह अंग्रेजी अखबार ‘ द पायनियर’ में उत्तराखंड स्टेट इंचार्ज रह चुके हैं। दो दशकों के लंबे पत्रकारिता के सफर में उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘ द ट्रिब्यून’ और अमर अजाला सहित दूरदर्शन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2005 में डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर चुके हैं। वह उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक, धार्मिक, पर्यटन, सामाजिक सहित जन सरोकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। डिफेंस, राजनीतिक, स्वास्थ्य, पर्यटन और क्राइम से जुड़ी खबरें में उनका विशेष रुझान है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़पुजारी-श्रद्धालुओं के बीच मारपीट, मंदिर में लाठी-डंडों से पीटा VIDEO