शादी के एक महीने बाद भी पति के साथ नवविवाहिता महिला ने नहीं किया सेक्स, वजह जान सब हैरान
शादी के बाद नवविवाहिता की अनोखी डिमांड से मायके से लेकर ससुराल वाले दंग हैं। समझाने के बाद नवविवाहिता नहीं मानी तो मामला कोतवाली पहुंचा। शादी के बाद भी नवविवाहिता महिला ने पति के साथ सेक्स नहीं किया।

शादी के बाद नवविवाहिता महिला की इस अनोखी डिमांड से मायके से लेकर ससुराल वाले भी दंग रहे। काफी समझाने के बाद नवविवाहिता नहीं मानी तो कोतवाली मामला पहुंच गया। पुलिस भी नवविवाहिता की मांग को सुनकर भी दंग रह गई। पुलिस के काफी समझाने के बाद भी जब नवविवाहिता नहीं मानी तो पुलिस ने एक्शन लिया।
मामले ने नवविवाहितों के परिजनों को परेशान करने के साथ ही पूरी तरह से हैरान भी करके रख दिया। शादी के बाद भी नवविवाहिता महिला ने अपने पति के साथ सेक्स नहीं किया। उसने करीब-करीब एक महीने तक अपने पति से दूरी बनाई रखी। नववाहिता ने जब अपने दिल की बात परिजनों को बताई तो सभी के होश उड़ गए।
यह अनोखा मामला, देहरादून शहर में सामने आया है। शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता अपने पति के साथ नहीं बिल्कुल भी नहीं रहना चाहती। वह अपने पति को छोड़कर ब्वॉयफ्रेंड के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। शादी के बाद से ही उसने पति से दूरी बनाए रखी। मामला युवती के परिजनों तक पहुंचा तो वह उसे अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गए।
कैंट थाना क्षेत्र निवासी फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले युवक की शादी बीते छह फरवरी को हरिद्वार निवासी युवती से हुई। युवक के पिता ने कहा कि शादी रीति रिवाज के साथ धूमधाम से की गई। युवती भी मायके से विदा होकर ससुराल में आ गई। यहां आने के बाद वह पति से दूरियां बनाने लगी।
परिवार के लोगों को जब इस बारे में पता लगा तो उन्होंने नवविवाहिता से बात की। तब उसने अपने दिल की बात जाहिर कर दी। कहा कि वह शादी से पहले से एक लड़के से प्रेम करती है। उसी के साथ शादी कर रहना चाहती है। लड़के पक्ष ने इस बाबत लड़की के परिजनों से बात की। उन्होंने लड़की को मायके वापस बुलाया।
लड़की ने जाने से मना कर दिया। इंस्पेक्टर कैंट सम्पूर्णानंद गैरोला ने बताया कि मंगलवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। इस दौरान लड़की मायके जाने को तैयार नहीं हुई। उसने मायके जाने पर भय जताया। मामले की गंभीरता को देखते पुलिस दोनों पक्षों को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष लेकर पहुंची। वहां नव विवाहिता के बयान दर्ज हुए। इस दौरान उसने कहा कि वह मायके नहीं जाएगी। फिलहाल उसे लड़के के घर में भेज दिया है।