ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडकोरोना: होम क्वारंटाइन में 17 वर्षीय किशोरी की मौत के बाद मचा हड़कंप, 07 दिन संस्थागत के बाद होम क्वारंटाइन में थी किशोरी

कोरोना: होम क्वारंटाइन में 17 वर्षीय किशोरी की मौत के बाद मचा हड़कंप, 07 दिन संस्थागत के बाद होम क्वारंटाइन में थी किशोरी

चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के लधियाघाटी स्थित बालातड़ी में सात दिन संस्थागत के बाद होम क्वारंटाइन में रह रही 17 वर्षीय एक किशोरी  की मंगलवार रात अचानक मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग मृतका का...

कोरोना: होम क्वारंटाइन में 17 वर्षीय किशोरी की मौत के बाद मचा हड़कंप, 07 दिन संस्थागत के बाद होम क्वारंटाइन में थी किशोरी
हिन्दुस्तान टीम, चम्पावतWed, 27 May 2020 10:35 AM
ऐप पर पढ़ें

चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के लधियाघाटी स्थित बालातड़ी में सात दिन संस्थागत के बाद होम क्वारंटाइन में रह रही 17 वर्षीय एक किशोरी  की मंगलवार रात अचानक मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग मृतका का कोरोना सैंपल लेने की तैयारी में जुट गया है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वह लड़की कुछ समय पूर्व ही रुद्रपुर से लौटी थी।

गांव पहुंचने के बाद उसे स्कूल में सात दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया था। उसके बाद उसे होम क्वारंटाइन भेजा  गया था। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि होम क्वारंटाइन में रह रही उस लड़की को खून की कमी थी।  

उसे अचानक चक्कर आया और उसने दम तोड़ दिया। सीएमओ ने बताया कि मृतका का सेंपल लेने के लिए जिला अस्पताल से लैब तकनीशियन समेत डॉक्टरों की टीम गांव भेजी जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें