ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडदेखिए डीए पर क्या बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह

देखिए डीए पर क्या बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह

महंगाई भत्ता फ्रीज करने के फैसले पर कर्मचारियों के विरोध से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी सहमत नहीं है। रविवार को मीडिया से बातचीत में प्रीतम ने कहा कि यह संकट का समय है। सभी को यह बात...

देखिए डीए पर क्या बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह
देहरादून। विशेष संवाददाताSun, 26 Apr 2020 08:14 PM
ऐप पर पढ़ें

महंगाई भत्ता फ्रीज करने के फैसले पर कर्मचारियों के विरोध से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी सहमत नहीं है। रविवार को मीडिया से बातचीत में प्रीतम ने कहा कि यह संकट का समय है। सभी को यह बात पता है। पूरा विश्व विकट हालात से गुजर रहा है। इन हालात में बहुत सी बातें होंगी।

सरकार को कई प्रकार के फैसले लेने पड़ सकते हैं। मेरा कहना यह है कि सरकार चाहे तो इस फैसले पर पुनर्विचार कर सकती है। लेकिन कर्मचारियों को भी यह महसूस करना होगा कि यह समय कोई अच्छा समय नहीं है। देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। सभी को मिलजुल कर ही कोरोना के खिलाफ लड़़ाई लड़नी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें