हल्द्वानी में कैश बांटने वाले सलमान खान पर बड़ा ऐक्शन, सीज होगा HYC का अकाउंट

लाइव हिन्दुस्तान, हल्दवानी
Follow us on Google News
share

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सलमाम खान हल्दवानी हिंसा प्रभावित वनभूलपुरा इलाके में नोटों की गड्डियां बांटते नजर आ रहा है। इसके अलावा उसे भड़काऊ बातें करते भी देखा जा सकता है।

salman khan with note bundles

हल्द्वानी में कैश बांटने वाले सलमान खान पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने उससे जुड़े एनजीओ हैदराबाद यूथ कांग्रेस के अकाउंट को सीज करने का फैसला किया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि इस एनजीओ को किसी भी तरह का दान ना दें। नैनीताल पुलिस ने इस मामले  लोगों के लिए नोटिस भी जारी किया है जिसमें लिखा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पैसे बांटने वाली वीडियो से जुड़े मामले में एक एनजीओ की भूमिका की जांच की जा रही है और इसकी जानकारी अन्य एजेंसी को दी गई है। जिन लोगों को इस एनजीओ को पैसे डोनेट किए हैं, उनकी भी तलाश की जा रही है। 

बता दें, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सलमाम खान हल्दवानी हिंसा प्रभाविक वनभूलपुरा इलाके में नोटों की गड्डियां बांटते नजर आ रहा है। इसके अलावा उसे भड़काऊ बातें करते भी देखा जा सकता है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने सलमान खान को हिरासत में ले लिया है और अब उससे जुड़ी हर जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। सलमान खान के इंस्टाग्राम अकाउंट से पता चला है कि वह हैदराबाद यूथ करेज नाम का एनजीओ चलाता है। 

आरोपी सलमान खान के इंस्टाग्राम पर 12 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है। उसने हल्दवानी हिंसा को लेकर भी कई भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट किए हैं। उसके बारे में और पड़ताल की गई तो पता चला कि हैदराबाद पुलिस भी साल 2020 में उसे गिरफ्तार किया जा चुका है। हैदराबाद पुलिस ने उसे 29 जुलाई को साल 2020 में गिरफ्तार किया था। उस पर लोगों की मदद करने के नाम पर अवैध तरीके से पैसे हासिल करने का आरोप था।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हल्द्वानी में कैश बांटने वाले सलमान खान पर ऐक्शन, सीज होगा HYC अकाउ