ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडसड़क हादसे में घायलों की मदद कर पुण्य कमाएं-ईनाम भी पाएं, जानिए योजना के बारे में सबकुछ

सड़क हादसे में घायलों की मदद कर पुण्य कमाएं-ईनाम भी पाएं, जानिए योजना के बारे में सबकुछ

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की सहायता करके आप पुण्य तो कमाएंगे ही, साथ ही साथ सरकार से ईनाम भी मिलेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सभी राज्यों के लिए शुरुआती ग्रांट के...

सड़क हादसे में घायलों की मदद कर पुण्य कमाएं-ईनाम भी पाएं, जानिए योजना के बारे में सबकुछ
मुख्य संवाददाता, देहरादूनWed, 06 Oct 2021 09:50 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की सहायता करके आप पुण्य तो कमाएंगे ही, साथ ही साथ सरकार से ईनाम भी मिलेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सभी राज्यों के लिए शुरुआती ग्रांट के रूप में पांच-पांच लाख रुपये जारी कर दिए हैं। गुड स्मार्टियन अवार्ड को सड़क हादसे में घायलों की मदद के लिए प्रेरित करने के लिए शुरू किया गया है।

परिवहन उपायुक्त सुधांशु गर्ग ने बताया कि, केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य में भी यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। परिवहन विभाग ने सड़क हादसे की परिभाषा भी तय की है। इसके तहत जिस हादसे की वजह से घायल की मेजर सर्जरी करनी पड़े, कम से कम तीन दिन हॉस्पिटल में एडमिट रहे, ब्रेन इंजरी और रीढ़ की हड्डी की चोट लगी हो।

हादसे के शुरुआती एक घंटे के भीतर, जिसे गोल्डन ऑवर कहा जाता है, में घायल को अस्पताल पहुंचाना होगा। समय पर उपचार मिलने से ऐसे घायलों की जान बचाई जा सकती है। गर्ग ने बताया कि राज्य में सड़क सुरक्षा और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात नियमों के प्रति सभी लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।

उत्तराखंड में हालिया कुछ साल में सड़क हादसे
वर्ष                    हादसे    मौत    घायल

2019                1352    867    1457  
2020                1041    674    854 
2021 जुलाई       773    468    602  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें