ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडमहिलाओं ने किट्टी संचालिका का घेराव किया, पुलिस से धक्का-मुक्की

महिलाओं ने किट्टी संचालिका का घेराव किया, पुलिस से धक्का-मुक्की

जीआईजी किट्टी ग्रुप के बाद मंगलवार को कान्हा किट्टी ग्रुप को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं कान्हा ग्रुप के दफ्तर पहुंची और तत्काल भुगतान की मांग को लेकर किट्टी संचालिका शिवांगी...

महिलाओं ने किट्टी संचालिका का घेराव किया, पुलिस से धक्का-मुक्की
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारTue, 29 Aug 2017 06:59 PM
ऐप पर पढ़ें

जीआईजी किट्टी ग्रुप के बाद मंगलवार को कान्हा किट्टी ग्रुप को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं कान्हा ग्रुप के दफ्तर पहुंची और तत्काल भुगतान की मांग को लेकर किट्टी संचालिका शिवांगी त्रिपाठी का घेराव किया। कई घंटे नोक झोंक और हंगामे के बाद तय हुआ कि जिन महिलाओं की किट्टी पूरी चुकी है, उनका भुगतान एक महीने के भीतर किया जाएगा। बाकी सदस्यों को तीन महीने में रकम लौटाई जाएगी। इस दौरान पुलिस से भी महिलाओं की धक्का-मुक्की हुई।

सोमवार को शहर की महिलाओं ने जिलाधिकारी से मिलकर कान्हा किट्टी ग्रुप की शिकायत की थी। सोमवार की रात किट्टी संचालिका शिवांगी त्रिपाठी के मीडिया से रूबरू होने के दौरान महिलाओं ने हंगामा किया था। पुलिस की मौजूदगी में यह तय हुआ था कि मंगलवार को पुराने रानीपुर मोड स्थित किट्टी ग्रुप के दफ्तर में सभी महिलाएं पहुंचेंगी। तय समय से पहले ही महिलाओं की भीड़ मंगलवार की सुबह जुटनी शुरू हो गई। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं बेसमेंट में बने दफ्तर में जमा हो गई और उन्होंने शिवांगी त्रिपाठी का घेराव कर तत्काल भुगतान की मांग की। लेकिन शिवांगी का कहना था कि उसे चार महीने का समय दिया जाए। इससे महिलाओं का पारा और चढ़ गया।  काफी देर नोक-झोंक और हंगामे के बाद शिवांगी की तरफ से कुछ लोगों ने मोर्चा संभाला और विश्वास दिलाया कि सबको उनकी रकम लौटाई जाएगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें