ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडरुड़की नगर निगम:जनवरी अंत या फरवरी पहले सप्ताह में होंगे चुनाव

रुड़की नगर निगम:जनवरी अंत या फरवरी पहले सप्ताह में होंगे चुनाव

रुड़की में नगर निगम चुनाव जनवरी अंत या फरवरी पहले सप्ताह में हो जाएंगे। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने इस बाबत जानकारी दी। वहीं, निगम चुनाव को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने भी बैठक की। रुड़की में एक...

रुड़की नगर निगम:जनवरी अंत या फरवरी पहले सप्ताह में होंगे चुनाव
लाइव हिन्दुस्तान टीम, रुड़कीMon, 10 Dec 2018 04:20 PM
ऐप पर पढ़ें

रुड़की में नगर निगम चुनाव जनवरी अंत या फरवरी पहले सप्ताह में हो जाएंगे। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने इस बाबत जानकारी दी। वहीं, निगम चुनाव को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने भी बैठक की। रुड़की में एक कार्यक्रम में भाग लेने आए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पाडली गुर्जर और रामपुर को पिछली सरकार ने अव्यवहारिक तौर पर रुड़की निगम में शामिल किया था। अब इन दोनों क्षेत्रों को निगम से बाहर कर चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि जनवरी अंत या फरवरी पहले सप्ताह में रुड़की में चुनाव करा दिए जाएंगे। वहीं, भाजपा युवा मोर्चा की नगर निगम चुनाव को लेकर बैठक हुई। प्रशासनिक भवन में हुई बैठक में मोर्चा जिलाध्यक्ष सागर गोयल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने कई जन कल्याणकारी योजना चलाई है। उन्होंने एक बूथ-टवेंटी यूथ कार्यक्रम को मजबूती से चलाने को कहा। उन्होंने कहा कि युवाओं को पार्षद के पचास फीसदी टिकट दिलाने के प्रयास किया जाएगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शोभित गुप्ता को निगम चुनाव के लिए प्रभारी और जिला मंत्री कमल सैनी को सह प्रभारी बनाया गया। बैठक में गढ़वाल मंडल विस्तारक प्रमुख राकेश गिरि, जेपी शर्मा, सुनील साहनी, अभिषेक चंद्रा, अमन गोयल, राजन गोयल, गौरव शर्मा, अजय प्रताप सैनी, विकास पाल, तनुज राठी, शोभित चौधरी, शक्ति राणा, योगी रोड, नितिन, अमन सैनी, शिवम अग्रवाल, गौरव त्यागी, रजत गौतम, अमित कुमार, गौरव सैनी, श्याम भारद्वाज, आशीष अग्रवाल, अमन अग्रवाल, सचिन कश्यप, गौरव मेहंदीरत्ता मौजूद रहे। 

 
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें