ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडदिक्कत: उत्तराखंड में 51 सड़कें भूस्खलन से बंद VIDEO

दिक्कत: उत्तराखंड में 51 सड़कें भूस्खलन से बंद VIDEO

उत्तराखंड में बुधवार रात से हो रही बारिश से हुए भूस्खलन के कारण 51 सड़कों पर यातायात ठप हो गया। बारिश से जगह-जगह भूस्खलन के कारण पौड़ी, अल्मोड़ा में सबसे अधिक 14-14 सड़कें बंद हैं। देहरादून में नौ,...

दिक्कत: उत्तराखंड में 51 सड़कें भूस्खलन से बंद VIDEO
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनFri, 05 Jul 2019 03:55 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड में बुधवार रात से हो रही बारिश से हुए भूस्खलन के कारण 51 सड़कों पर यातायात ठप हो गया। बारिश से जगह-जगह भूस्खलन के कारण पौड़ी, अल्मोड़ा में सबसे अधिक 14-14 सड़कें बंद हैं। देहरादून में नौ, पिथौरागढ़ में 8, टिहरी में 6 सड़कों पर यातायात ठप है। सड़कें बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, लोनिवि के एचओडी हरिओम शर्मा ने बताया कि अधिकारियों को बंद सड़कें जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दे दिए गए हैं। उधर, गुरुवार को ही उत्तरकाशी के पास बड़ेथी में गंगोत्री हाईवे भूस्खलन की वजह से दिनभर खुलता और बंद होता रहा। ऐसे में चारधाम दर्शन के लिए उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।     

वहीं, धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मखाल से आगे तलोग के पास मलबा आने से रास्ता बंद हो गया है।  एक घण्टे के अधिक समय होने के बाद भी नही मार्ग नहीं खुलने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने से यात्रियों सहित स्थानीय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने आलवेदर रोड का निर्माण कर रही प्राइवेट कंस्ट्रक्सशन कंपनी के कार्यों पर नाराजगी जताई  है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त से सख्त निर्देश दिए हैं कि वह बंद मार्ग को खोलने के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई करें। 

 

 

10 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में दस जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर और चम्पावत में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 11 से 13 जुलाई तक मानसून कुछ कमजोर रहेगा। 

 

 
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें