ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडराशन की चिंता न करें: घर बैठे लगाएं फोन  - बाजार से सस्ता राशन पहुंच जाएगा घर, जानें नंबर 

राशन की चिंता न करें: घर बैठे लगाएं फोन  - बाजार से सस्ता राशन पहुंच जाएगा घर, जानें नंबर 

दून के जिला पूर्ति विभाग ने बाजार से सस्ता राशन घर तक पहुंचाने का फैसला लिया है। राशन पहुंचने के लिए विभाग के कर्मचारियों के नम्बरों की सूची जारी की गयी है। घर तक राशन पहुंचाने का डिलीवरी चार्ज नहीं...

राशन की चिंता न करें: घर बैठे लगाएं फोन  - बाजार से सस्ता राशन पहुंच जाएगा घर, जानें नंबर 
हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनSat, 04 Apr 2020 10:34 AM
ऐप पर पढ़ें

दून के जिला पूर्ति विभाग ने बाजार से सस्ता राशन घर तक पहुंचाने का फैसला लिया है। राशन पहुंचने के लिए विभाग के कर्मचारियों के नम्बरों की सूची जारी की गयी है। घर तक राशन पहुंचाने का डिलीवरी चार्ज नहीं लिया जाएगा। दुकानदार ले रहे होम डिलीवरी का चार्ज : प्रशासन की ओर से घरों तक राशन पहुंचाने के लिए शहर में दुकानें चिह्नित की गयी हैं।

लेकिन दुकानदार डिलीवरी चार्ज ले रहे हैं। हालांकि जिन दुकानों को होम डिलीवरी की अनुमति है, वह भी डिलीवरी करती रहेंगी। लेकिन प्रशासन ने जिला पूर्ति विभाग को भी जरूरतमन्दों को सस्ता राशन घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसका डिलीवरी चार्ज नहीं लिया जायेगा। 

ट्रायल रहा सफल 
डीएसओ जसवंत सिंह कंडारी ने इस व्यवस्था का ट्रायल किया गया था, जो सफल रहा। खाद्य सामग्री में पांच किलो आटा, तीन किलो चावल, 1 लीटर रिफाइंड तेल, एक किलो दाल, एक पैकेट नमक, मसाले का कोम्बो पैक बनाकर उसकी कीमत पांच सौ रुपये तय की गई है। जरूरतमंदों को संबंधित कर्मचारी को घर का पूरा पता देना होगा।


इन नंबरों पर कर सकते हैं फोन
संदीप बलूनी     9557627337 
विजय नैथानी   9837221121
होशियार सिंह   9458900641 
प्रवीन                8279740428

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें