Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Radha Raturi becomes first woman Chief Secretary Uttarakhand CM Dhami government agreed
राधा रतूड़ी बनी उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव, सीएम धामी सरकार ने भरी हामी

राधा रतूड़ी बनी उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव, सीएम धामी सरकार ने भरी हामी

संक्षेप:

उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव राधा रतूड़ी बनी हैं।  सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार की हामी के बाद रतूड़ी को मुख्य सचिव बनाने की हामी भर दी गई है। वह देहरादून, टिहरी की जिलाधिकारी भी रह चुकीं हैं।

Jan 30, 2024 10:36 am ISTHimanshu Kumar Lall देहरादून, लाइव हिन्दुस्तान,
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव राधा रतूड़ी बनी हैं।  सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार की हामी के बाद रतूड़ी को मुख्य सचिव  बनाने की हामी भर दी गई है। वह 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। आपको बता दें कि रतूड़ी देहरादून, टिहरी आदि जिलों में जिलाधिाकरी के पद पर भी रह चुकीं हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राधा रतूड़ी की गिनती ईमानदार अफसरों में होती है। मुख्य सचिव की जिम्मेदारी देख रहे डॉ. एसएस संधू का सेवा विस्तार 31 जनवरी को खत्म हो रहा है। चर्चाएं थीं कि डॉ. संधू को एक बार फिर 6 महीने का सेवा विस्तार मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।  रतूड़ी फिलहाल अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। राधा उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी की पत्नी हैं। 

डॉ. एसएस संधु ने मुख्य सचिव का संभाला था पदभार
केंद्र में प्रतिनियुक्ति में कार्यरत 1988 बैच के आइएएस  डॉ. एसएस संधु ने बीते वर्ष उत्तराखंड के मुख्य सचिव का पदभार संभाला था। तकरीबन सालभर इस पद पर काम करने के बाद उनके दोबारा केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने की चर्चाएं तेज हो गईं थीं। संधु अपनी कार्यप्रणाली के कारण केंद्र की मोदी सरकार में भी महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। 

Himanshu Kumar Lall

लेखक के बारे में

Himanshu Kumar Lall
हिमांशु कुमार लाल पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल पत्रकारिता में जुड़ने से पहले वह अंग्रेजी अखबार ‘ द पायनियर’ में उत्तराखंड स्टेट इंचार्ज रह चुके हैं। दो दशकों के लंबे पत्रकारिता के सफर में उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘ द ट्रिब्यून’ और अमर अजाला सहित दूरदर्शन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2005 में डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर चुके हैं। वह उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक, धार्मिक, पर्यटन, सामाजिक सहित जन सरोकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। डिफेंस, राजनीतिक, स्वास्थ्य, पर्यटन और क्राइम से जुड़ी खबरें में उनका विशेष रुझान है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।