ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडकोरोनाकाल: उत्तराखंड में वाहनों की बिक्री पर लगा ग्रहण, 50 फीसदी तक कम हुए रजिस्ट्रेशन

कोरोनाकाल: उत्तराखंड में वाहनों की बिक्री पर लगा ग्रहण, 50 फीसदी तक कम हुए रजिस्ट्रेशन

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर कोरोनाकाल का असर दिखा है। पिछले एक साल में वाहनों की बिक्री में कमी आई है। प्रदेश के आरटीओ और एआरटीओ दफ्तरों में पंजीकृत वाहनों के आंकड़ों से यह जाहिर होता है। एक साल में वाहनों...

कोरोनाकाल: उत्तराखंड में वाहनों की बिक्री पर लगा ग्रहण, 50 फीसदी तक कम हुए रजिस्ट्रेशन
हिन्दुस्तान टीम, देहरादून। रविंद्र थलवाल Sat, 10 Apr 2021 02:40 PM
ऐप पर पढ़ें

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर कोरोनाकाल का असर दिखा है। पिछले एक साल में वाहनों की बिक्री में कमी आई है। प्रदेश के आरटीओ और एआरटीओ दफ्तरों में पंजीकृत वाहनों के आंकड़ों से यह जाहिर होता है। एक साल में वाहनों के रजिस्ट्रेशन में करीब 24 फीसदी की गिरावट आई है।  प्रदेश में इस समय 31 लाख 79 हजार 376 वाहन पंजीकृत हैं। प्रत्येक साल दो लाख से अधिक नए वाहन रजिस्टर्ड होते हैं, लेकिन कोरोनाकाल में इस संख्या में गिरावट आई है। वर्ष 2019-20 में दो लाख 46 हजार 344 वाहनों के रजिस्ट्रेशन हुए। जैसे ही वित्तीय वर्ष 2020-21 शुरू हुआ प्रदेश में कोरोना संकट शुरू हुआ। 

अप्रैल और मई महीने में बाजार के साथ ही सरकारी दफ्तर पर ताले लटके रहे। इस दौरान वाहनों की बिक्री नहीं हुई तो रजिस्ट्रेशन भी नहीं हुए। लॉकडाउन के कारण कई लोगों की नौकरियां भी गईं। ऐसे में लोगों ने वाहन खरीद में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। अनलॉक में वाहन बिकने शुरू हुए, लेकिन कोरोनाकाल से पहले की अपेक्षा रजिस्ट्रेशन में कमी आई है। वर्ष 2020-21 में एक लाख 84 हजार 871 वाहनों के रजिस्ट्रेशन के रजिस्ट्रेशन हुए। वर्ष 2019-20 की अपेक्षा 61 हजार 473 वाहन कम रजिस्टर्ड हुए। 

कहां कितने वाहन हुए रजिस्टर्ड 
देहरादून          48842
यूएसनगर        26234
हल्द्वानी           18434
हरिद्वार           17798
रुड़की            17675
काशीपुर         12768
ऋषिकेश         8645
विकासनगर      5680
कोटद्वार           4369
पौड़ी               3033
अल्मोड़ा          2856
रामनगर          2826
टनकपुर          2328
कर्णप्रयाग        2213
बागेश्वर           1942
टिहरी             1891
रुद्रप्रयाग        1809
उत्तरकाशी        937
(स्रोत: परिवहन विभाग के अनुसार दोपहिया और चारपहिया वाहनों का जनपदवार रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा।)

उत्तराखंड में वाहनों के रजिस्ट्रेशन में वास्तव में कमी आई है, लेकिन देहरादून रीजन में राजस्व पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है। 2019-20 की अपेक्षा राजस्व में सिर्फ 13 फीसदी की कमी आई है। 
द्वारिका प्रसाद, एआरटीओ (प्रशासन), देहरादून

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें