ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडबीजेपी की लोकसभा चुनाव को लेकर होने वाली है तैयारी, प्रदेश कार्यसमिति दो दिवसीय 29 जनवरी में यह बना प्लान

बीजेपी की लोकसभा चुनाव को लेकर होने वाली है तैयारी, प्रदेश कार्यसमिति दो दिवसीय 29 जनवरी में यह बना प्लान

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 29 जनवरी से ऋषिकेश में रायवाला में शुरू होने जा रही है। भाजपा सूत्रों की बात मानें तो लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पर चर्चा की जाएगी। 

बीजेपी की लोकसभा चुनाव को लेकर होने वाली है तैयारी, प्रदेश कार्यसमिति दो दिवसीय  29 जनवरी में यह बना प्लान
Himanshu Kumar Lallदेहरादून। विशेष संवाददाताSat, 28 Jan 2023 10:25 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 29 जनवरी से ऋषिकेश में रायवाला में शुरू होने जा रही है। भाजपा सूत्रों की बात मानें तो लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पर चर्चा की जाएगी। कार्य समिति में सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ पार्टी राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सह प्रभारी रेखा वर्मा भी शामिल होंगे।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि कार्यसमिति में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। जिनमें सशक्त मंडल, सक्रिय बूथ एवं पन्ना समिति के गठन पर चर्चा, बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम, एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रमों की कार्ययोजना, जी-20  में भारत की अध्यक्षता का महत्व आदि प्रस्ताव पर चर्चा होगी । 

भाजपा ने प्रदेश में 270 मंडल प्रभारी किए तैनात 
भाजपा ने प्रदेश में मंडल स्तर पर संगठन के विस्तार के लिए 270 मंडल प्रभारी तैनात कर दिए हैं। विधान सभा प्रवासी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी व क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी आपस में मिलकर मंडल कार्यकारिणी के विस्तार की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की संस्तुति के बाद प्रत्येक जिले में मंडल प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है।

प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कार्यकारिणी के गठन के साथ ही हर मंडल में बूथ व शक्ति केन्द्रों का भी पुनर्गठन किया जाएगा। जिसमें पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने नैनीताल जिले में मंडल प्रभारियों की तैनाती को सूची जारी की है।

हरिमोहन अरोरा को बिठौरिया, प्रमोद बोरा बिंदुखत्ता, प्रताप बोरा हल्दूचौड़, रमेश सुयाल बेतालघाट, प्रतिभा जोशी उत्तरी मंडल हल्द्वानी, बहादुर सिंह भवाली, नवल किशोर कोटाबाग, पुष्कर जोशी भीमताल, नितिन राणा रामगढ़, पंकज जोशी धारी, कुंदन सिंह गरमपानी, विनीत अग्रवाल रामनगर, लाखन सिंह रामनगर ग्रामीण, प्रकाश आर्या ओखलकांडा, रूचिगिरी शर्मा हल्द्वानी नगर, भुवन भट्ट मालधनचौड़, संजीव शर्मा कालाढूंगी, राजेन्द्र अग्रवाल मुखानी, संजय दुम्का लामाचौड़, हरीश भट्ट लालकुंआ व दिनेश खुल्बे को नैनीताल का मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है।

‘रन नीति’  पर अमल कर रही कांग्रेस: भट्ट
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी रणनीति कम और रन नीति अर्थात जिम्मेदारी से भागने की नीति पर अधिक अमल कर रही है । कांग्रेस की यात्राओं पर कटाक्ष करते हुए कहा, जब देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव, कई राज्यों में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव चल रहे थे तो राहुल ग़ांधी गैर राजनैतिक यात्रा बताते हुए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे थे । दूसरी ओर जब देश गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व के उत्साह में डूबा है तो कांग्रेस पार्टी अपनी राजनैतिक यात्रा हाथ से हाथ जोड़ो निकाल रही है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें