ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडउत्तराखंड: सचिवालय जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, सड़क पर बैठ किया उपवास, सरकार से की यह मांग

उत्तराखंड: सचिवालय जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, सड़क पर बैठ किया उपवास, सरकार से की यह मांग

उत्तराखंड सरकार पर आपदा पीड़ितों की सहायता न करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने आज प्रदेश भर में उपवास किया। देहरादून में पूर्व सीएम हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व...

उत्तराखंड: सचिवालय जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, सड़क पर बैठ किया उपवास, सरकार से की यह मांग
विशेष संवाददाता,देहरादूनThu, 28 Oct 2021 02:05 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड सरकार पर आपदा पीड़ितों की सहायता न करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने आज प्रदेश भर में उपवास किया। देहरादून में पूर्व सीएम हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने जुलूस की शक्ल में  सचिवालय कूच किया। सचिवालय से पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कांग्रेसजन वहीं सड़क पर बैठ गए और एक घंटे तक सांकेतिक उपवास किया।

मालूम हो कि, कांग्रेस ने सरकार को पांच दिन के भीतर सभी आपदा पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने और उनके रहने की व्यवस्था करने की मांग की थी। इस अवधि के बाद आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। वो पांच दिन बीते रोज खत्म हो गए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व सीएम रावत ने कहा कि सरकार आपदा प्रबंधन में पूरी तरह से नाकाम रही हैं। आपदा पीड़ित लोगों के रहने और खाने तक का पर्याप्त इंतजाम नहीं हो पाया है। आर्थिक सहायता तो बहुत दूर की बात है। यदि सरकार ने जल्द निर्णय न किया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।

ये रहे मौजूद

पृथ्वीपाल सिंह चौहान, सुरेंद्र कुमार, सूर्यकांत धस्माना, लालचंद शर्मा, राजकुमार,  राजीव जैन, राजेंद्र शाह, गरिमा दसौनी, राजेश चमोली, संजय किशोर, दीप वोरा, दर्शनलाल, पूरण सिंह, अनुजदत्त शर्मा, सुशील राठी, अभिषेक भंडारी आदि।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें