ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडकेदारनाथ धाम में बर्फ ही बर्फ, पारा माइनस 1 पर पहुंचा- देखिए VIDEO

केदारनाथ धाम में बर्फ ही बर्फ, पारा माइनस 1 पर पहुंचा- देखिए VIDEO

केदारनाथ धाम में सुबह धूप निकली, किंतु कुछ घंटों के बाद ही मौसम बदल गया और बर्फबारी शुरू हो गई। सुबह 11 बजे से रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। शाम तक केदारनाथ धाम में 6 इंच ताजा बर्फ जमा हो गई। कड़ाके...

केदारनाथ में शुक्रवार को बर्फबारी का नजारा।
1/ 3केदारनाथ में शुक्रवार को बर्फबारी का नजारा।
केदारनाथ धाम में बर्फबारी का नजारा।
2/ 3केदारनाथ धाम में बर्फबारी का नजारा।
केदारनाथ में ताजा बर्फबारी की तस्वीर
3/ 3केदारनाथ में ताजा बर्फबारी की तस्वीर
रुद्रप्रयाग, लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 05 Jan 2018 05:54 PM
ऐप पर पढ़ें

केदारनाथ धाम में सुबह धूप निकली, किंतु कुछ घंटों के बाद ही मौसम बदल गया और बर्फबारी शुरू हो गई। सुबह 11 बजे से रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। शाम तक केदारनाथ धाम में 6 इंच ताजा बर्फ जमा हो गई। कड़ाके की ठंड के बीच पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हुए। केदारनाथ में शाम तक तापमान माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

केदारनाथ धाम में शुक्रवार सुबह मौसम साफ था। चारों ओर चटक धूप खिली रही, किंतु 11 बजे अचानक चारों ओर बादल घिरे और बर्फबारी शुरू हो गई। केदारनाथ के साथ ही हिमालय की चोटियों के अलावा भैरवनाथ मंदिर और सभी स्थानों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। बर्फबारी के चलते नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) और डीडीएमए के मजदूर दोपहर बाद कार्य नहीं कर सके। निम के देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार को केदारनाथ में अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, चौकी प्रभारी विपिन चन्द्र पाठक ने बताया कि गुरुवार रात को भी केदारनाथ में डेढ़ घंटे बर्फबारी हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें