ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडपति-पत्नी गांव में कर रहे थे अफीम की खेती, जानिए फिर क्या हुआ 

पति-पत्नी गांव में कर रहे थे अफीम की खेती, जानिए फिर क्या हुआ 

उत्तरकाशी जिले के बड़कोट पुलिस ने दुर्बिल गांव में अवैध अफीम की खड़ी फसल को नष्ट किया। वहीं खेती करने वाले पति -पत्नी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक मणिकांत...

पति-पत्नी गांव में कर रहे थे अफीम की खेती, जानिए फिर क्या हुआ 
हिन्दुस्तान टीम, उत्तरकाशी Tue, 11 May 2021 05:35 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तरकाशी जिले के बड़कोट पुलिस ने दुर्बिल गांव में अवैध अफीम की खड़ी फसल को नष्ट किया। वहीं खेती करने वाले पति -पत्नी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा का नशे के विरुद्ध अभियान “नशामुक्त उत्तरकाशी” निरंतर जारी है। पुलिस की ओर से नशे के व्यापारियों पर निरंतर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी परिपेक्ष में अफीम जैसे नशे के साधन को तोड़ने के लिये पुलिस का प्रयास सफल रहा। गत 9 मई की रात को दूरभाष पर बड़कोट पुलिस को एक महिला ने सूचना दी कि नौगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत दुर्बिल में बड़े स्तर पर अफीम की खेती की जा रही है। यह गांव सड़क मार्ग से लगभग 6 किमी खड़ी चढ़ाई पर है।

जिस पर बड़कोट पुलिस ने कार्यवाही करते हुए क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक वेद प्रकाश नौटियाल को साथ लिया । इसके बाद उपनिरिक्षक ओमवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम दुर्बिल गांव पहुंची और छापा मारा । इस दौरान पुलिस ने गांव में एक खेत पर अफीम की खेती करते हुए पाया और उसको पुरी तरह से नष्ट किया । वहीं खेत स्वामी प्रद्युम्न पुत्र प्रताप सिंह व उसकी पत्नी गीता देवी के खिलाफ एनडीपीसएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया। पुलिस अधीक्षक ने उक्त टीम की सराहना करते हुए उन्हें एक हजार रुपये नगद पुरुस्कार देने की घोषणा की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें