ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडउत्तराखंड: रोडवेज बसों की कमी से पहाड़ के यात्री हो रहे परेशान

उत्तराखंड: रोडवेज बसों की कमी से पहाड़ के यात्री हो रहे परेशान

चारधाम यात्री और पर्यटकों की भीड़ का खामियाजा पहाड़ के यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। बसों की कमी के चलते पहाड़ रूटों पर रोडवेज की चार बस सेवाएं रोजाना प्रभावित हो रही हैं। इस कारण यात्रियों को भारी...

उत्तराखंड: रोडवेज बसों की कमी से पहाड़ के यात्री हो रहे परेशान
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनThu, 13 Jun 2019 05:58 PM
ऐप पर पढ़ें

चारधाम यात्री और पर्यटकों की भीड़ का खामियाजा पहाड़ के यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। बसों की कमी के चलते पहाड़ रूटों पर रोडवेज की चार बस सेवाएं रोजाना प्रभावित हो रही हैं। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चारधाम यात्रा और पर्यटक सीजन पीक पर चल रहा है। परिवहन निगम (रोडवेज) की 50 से अधिक बसें चारधाम यात्रा पर लगी हैं। परिवहन निगम के पास पहले से बसों का बेड़ा कम है। कम बसों में किसी तरह सेवाओं का संचालन हो रहा था, लेकिन बसों के चारधाम यात्रा पर चले जाने से सेवाएं सुचारू रखना मुश्किल हो रखा है। गढ़वाल मंडल में कई रूट ऐसे हैं, जहां हर रोज एक-एक बस चलती हैं। बसों की कमी के चलते देहरादून से चलने वाली रोडवेज की ये सेवाएं बाधित हो रही हैं। कभी घनसाली, भौरगांव तो कभी जोशीमठ, पुरोला और कैराड़ रूट पर बस नहीं भेजी जा रही है। बुधवार को भौरगांव, देवलकोट, कैराड़ और पुरोला की सेवाएं नहीं चली। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। यात्री सुबह रेलवे स्टेशन स्थित मसूरी बस अड्ढे पर पहुंचे, लेकिन जब उनको यह पता चला कि बस नहीं जाएगी तो बैरंग लौटना पड़ा। महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने बताया कि बसों की कमी है। नई बसों की खरीद की जानी है। नई बसें आने के बाद बसों की कमी दूर हो जाएगी।

 

मसूरी रूट पर बढ़ रही बसों की किल्लत 
मसूरी रूट पर रोडवेज बसों की किल्लत कम नहीं हो रही है। बुधवार को यात्रियों को घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा। परिवहन निगम बसों की कमी दूर करने में नाकाम साबित रहा है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष मेजपाल सिंह ने बताया कि मसूरी रूट पर 18 बसें चल रही हैं। मौजूदा समय में पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए 10 अतिरिक्त बसों की जरूरत है, तभी स्थिति सुधर सकती है। 


 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें