ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडपर्वतीय समाज की होली में जमकर नाचीं महिलाएं

पर्वतीय समाज की होली में जमकर नाचीं महिलाएं

अशोक नगर में पर्वतीय समाज की ओर से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोकगीत गाकर महिलाओं ने होली को मनाया।गौरी शंकर मंदिर में पूजन के बाद होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं ने होली के...

पर्वतीय समाज की होली में जमकर नाचीं महिलाएं
लाइव हिन्दुस्तान टीम, रुड़कीTue, 19 Mar 2019 07:18 PM
ऐप पर पढ़ें

अशोक नगर में पर्वतीय समाज की ओर से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोकगीत गाकर महिलाओं ने होली को मनाया।गौरी शंकर मंदिर में पूजन के बाद होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं ने होली के परंपरागत गीत गए। जल कैसे भरूं जमुना गहरी... आदि गीत पर महिलाएं जमकर झूमीं। इस दौरान कुमाऊंनी संस्कृति की झलक होली मिलन कार्यक्रम के जरिए प्रस्तुत की गई।  सामाजिक कार्यकर्ता सतीश नेगी ने कहा कि होली का पर्व पुराने भेदभाव भुलाकर आपसी मेलजोल का संदेश देता है। इस दौरान बीडी भट्ट, सरस्वती भट्ट, शांति, कलावती पपोला, दीपा कापड़ी, कमला थापा, सरस्वती चांद, लीला धामी, वसंती, चंचल, भागीरथी बिष्ट, भागीरथी ऐरी, बिंदु मेहता, राध, कमला कांडपाल, तुलसी पांडे, गोदवरी बिष्ट, कमला, पुष्पा, हरि प्रिया, राधा, जया सावंत, ममता, दीवान सिंह, मंजू सावंत, अनीता सावंत, मोहन सावंत आदि मौजूद थे।  पर्वतीय समाज ने बैठकी होली मनाई : रुड़की के सोलानीपुरम में पर्वतीय क्षेत्र के परिवारों में बैठकी होली शुरू हो गई। एक घर में आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने परम्परागत गीत गाकर होली पर्व का मनाया।


पर्वतीय समाज में बैठकी और खड़ी होली गाई जाती है। बैठकी होली वसंत पंचमी से शुरू हो जाती है। बीती रात सोलानीपुरम में बैठकी होली का आयोजन किया गया। पर्वतीय संस्कृति से साराबोर होल्यारों ने गीत संगीत से शमां बांध दिया। होली में रमेश जोशी, नारायण दत्त जोशी, बालादत्त भट्ट, गणेश सिंह, सुरेश जोशी, पंकज जोशी, चेतन भट्ट, रमेश भट्ट आदि लोग शामिल रहे। वरिष्ठ नागरिकों ने खेली फूलों की होली: हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन हरिद्वार के पदाधिकारियों ने फूलों से होली खेलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी।  ज्वालापुर इंटर कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ नागरिकों ने गले मिलकर देश में शांति की कामना की। संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि होली भाईचारे और सौहार्द का त्योहार है इसलिए हमें आपसी टकरार को भुलाकर प्रेम पूर्वक जीवन व्यतीत करना चाहिए। होली मिलन कार्यक्रम में मदन गोपाल गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, आर एल सिंघल, हरि सिंह, धर्मवीर सिंह, महेंद्र लाल शर्मा, गगन सिंह तोमर, सतेंद्र तोमर, एनसी काला, प्रेम भारद्वाज, जितेन्द्र, एम सी त्यागी, बीएम गुप्ता, वीरेश, ताराचंद, हरदयाल अरोड़ा, बाबूलाल, हरिकिशन शर्मा, श्याम सिंह, शिव कुमार, आर पी शर्मा आदि शामिल रहे। 


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें