ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडसत्ता संभालने से पहले पुष्कर धामी का विवादों से सामना, जानिए क्यों वायरल किया जा रहा 2015 का ट्वीट

सत्ता संभालने से पहले पुष्कर धामी का विवादों से सामना, जानिए क्यों वायरल किया जा रहा 2015 का ट्वीट

सोशल मीडिया पर गड़े मुर्दे उखाड़ने का चलन अक्सर देखने को मिलता है। इस बार ऐसा हो रहा है उत्तराखंड में आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे पुष्कर सिंह धामी के साथ। सोशल मीडिया यूजर्स ट्विटर पर साल...

सत्ता संभालने से पहले पुष्कर धामी का विवादों से सामना, जानिए क्यों वायरल किया जा रहा 2015 का ट्वीट
हिंदुस्तान टीमSun, 04 Jul 2021 04:02 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

सोशल मीडिया पर गड़े मुर्दे उखाड़ने का चलन अक्सर देखने को मिलता है। इस बार ऐसा हो रहा है उत्तराखंड में आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे पुष्कर सिंह धामी के साथ। सोशल मीडिया यूजर्स ट्विटर पर साल 2105 की एक ट्वीट को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह ट्वीट पुष्कर सिंह धामी ने उस साल स्वतंत्रता दिवस से पूर्व किया था। भाजपा नेता ने इस ट्वीट में भारत का एक नक्शा पोस्ट किया था। तब तो इस नक्शे पर किसी ने गौर नहीं किया, लेकिन अब जबकि पुष्कर सिंह धामी एक बड़ी जिम्मेदारी लेने जा रहे हैं, यह नक्शा अचानक से चर्चा का विषय बन गया है। ट्विटर यूजर्स का कहना है कि इस नक्शे से भारत के कई अहम हिस्से गायब हैं। 

जिस ट्वीट पर सोशल मीडिया में हंगामा मचा है, उसमें केसरी रंग से बने नक्शे में शेर पर सवार भारत माता हाथ में लाल रंग का झंडा लिए खड़ी हैं। तस्वीर में सबसे ऊपरी हिस्से में लिखा है, अखंड भारत, हर राष्ट्रभक्त का स्वप्न। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने यह कहा है कि यह नक्शा भारत को सही रूप में नहीं दिखाता है। वजह, इसमें भारत के बॉर्डर के कई हिस्से गायब हैं। साथ ही लद्दाख और पाक अधिकृत कश्मीर भी नक्शे पर नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर धामी का बचाव भी किया है। उनका तर्क है कि अखंड भारत टेरिटोरियल से ज्यादा एक कल्चरल कांसेप्ट है।

पूर्व आईएएस अधिकारी और प्रसार भारती के पूर्व सीईओ जवाहर सिरकार ने भी इस पर टिप्पणी की है। उन्होंने लिखा है कि भाजपा को चाहिए कि वह धामी को उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य का सीएम बनाने के बजाए भारत का विदेश मंत्री बनाए। तभी हम तीसरे विश्वयुद्ध की तरफ बढ़ पाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें