ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडनिकाय चुनाव: सोच-समझकर लगाएं झंडा नहीं तो मिलेगा ‘नोटिस’! जानिए क्यों ?

निकाय चुनाव: सोच-समझकर लगाएं झंडा नहीं तो मिलेगा ‘नोटिस’! जानिए क्यों ?

सरकारी संपत्ति पर पार्टी के झंडे लगाने को लेकर निगम के आरओ बीके मिश्र ने भाजपा को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर शपथपत्र जमा करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस के तत्काल बाद भाजपा ने सरकारी संपत्ति से...

निकाय चुनाव: सोच-समझकर लगाएं झंडा नहीं तो मिलेगा ‘नोटिस’! जानिए क्यों  ?
लाइव हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वार Thu, 01 Nov 2018 04:31 PM
ऐप पर पढ़ें

सरकारी संपत्ति पर पार्टी के झंडे लगाने को लेकर निगम के आरओ बीके मिश्र ने भाजपा को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर शपथपत्र जमा करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस के तत्काल बाद भाजपा ने सरकारी संपत्ति से झंडे और बैनर हटा दिए हैं। दो दिन पहले भाजपा ने शंकराचार्य चौक से देवपुरा चौक तक डिवाइडर समेत कई स्थानों पर झंडे और बैनर लगा दिए थे। चुनाव आचार संहिता के चलते बगैर अनुमति के झंडे नहीं लगाए जा सकते हैं। भाजपा के पास ऐसी कोई अनुमति नहीं थी। बीते मंगलवार को भाजपा के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन होना था। इसकी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं ने शहर के मध्य क्षेत्र को पार्टी के झंडों से पाट दिया था, क्योंकि उद्घाटन समारोह में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता आ रहे थे। बताया जा रहा है कि निचले अधिकारियों ने अपने स्तर पर झंडा लगाने को लेकर आपत्ति जताई। लेकिन नेताओं ने उनकी एक न सुनी। बाद में मामले का पता चलते ही निगम आरओ बीके मिश्र ने भाजपा को तीन दिन का समय देते हुए झंडा लगाने को लेकर शपथपत्र देने को कहा है। साथ ही तत्काल सरकारी संपत्ति से झंडा हटाने के निर्देश दिए।

झंडा लगाने पर जोर
भाजपा की चुनावी बैठकों में वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को झंडा लगाने पर ही खासा जोर दे रहे हैं। हालांकि नेता साथ में यह भी कह रहे है कि जिस आवास में पार्टी का झंडा लगाए उसके भवन स्वामी से बात करके ही लगाएं।   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें