ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंडनेपाल ने चीन सीमा पर हिल्सा में तैनात अपने सैनिक सिमकोट बुलाए, जानें क्यों ? 

नेपाल ने चीन सीमा पर हिल्सा में तैनात अपने सैनिक सिमकोट बुलाए, जानें क्यों ? 

कड़ाके की ठंड के बाद नेपाल ने चीन सीमा पर हिल्सा में तैनात सैनिकों को सिमकोट वापस बुला लिया है। भारत के कालापानी से सटे तिंकर से 18किमी दूर नेपाल ने  चीन सीमा पर अग्रिम चौकी में भी ठंड के बाद 50...

नेपाल ने चीन सीमा पर हिल्सा में तैनात अपने सैनिक सिमकोट बुलाए, जानें क्यों ? 
हिन्दुस्तान टीम, पिथौरागढ़ Fri, 20 Nov 2020 11:43 AM
ऐप पर पढ़ें

कड़ाके की ठंड के बाद नेपाल ने चीन सीमा पर हिल्सा में तैनात सैनिकों को सिमकोट वापस बुला लिया है। भारत के कालापानी से सटे तिंकर से 18किमी दूर नेपाल ने  चीन सीमा पर अग्रिम चौकी में भी ठंड के बाद 50 प्रतिशत प्रहरी बल के सैनिकों की संख्या कम कर दी है। 

नेपाल भारत के कालापानी पर अपना अधिकार जताने के बाद लगातार चीन से बेहतर संबंध बनाने की कोशिश करता आ रहा है।  उसने कड़ाके की ठंड के बाद अपनी चीन से सटी हुम्ला जिले की हिल्सा चौकी के सैनिकों को वापस सिमकोट मुख्यालय बुलाया है।

सूत्रों से  मिली जानकारी के अनुसार इसी तरह भारत के गब्र्यांग कालापानी से सटे नेपाल के  तिंकर से 18किमी दूर लगी सीमा से भी नेपाली प्रहरी बल की संख्या आधी की गई है।बताया जा रहा है कि इस समय वहां तापमान माइनस 5डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है।

नेपाल के जिला  उपरीक्षक पुलिस सीओ सूर्य प्रकाश सुवेदी ने बताया की  हिल्सा नेपाल चीन सीमा पर तैनात सुरक्षा कर्मियों  को बढ़ते ठण्ड के चलते वापस सिमकोट  बुलाया है। बताया हुम्ला जिले के हिल्सा में सशस्त्र प्रहरी बल के कुछ जवान इसके बावजूद  बीओपी  पर ही तैनात रहेंगे ।

नेपाल से सटे भारत के कालापानी की 11712 फीट है ऊंचाई: नेपाल में तिंकर से 18किमी दूर चीन सीमा क्षेत्र की 16500फीट है ऊंचाई,माइनस 5डिग्री पहुंच रहा है न्यूनतम तापमान कालापानी में 2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान पहुंच रहा है।

नेपाल ने चीन सीमा पर हिल्सा चौकी से सैनिकों को वापस बुला लिया।  फोटो: हिन्दुस्तान 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें