नवरात्रि 2023: मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी, जानिए क्या है इस बार खास
इस बार शारदीय नवरात्रि 223 में मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। माना जाता है कि नवरात्रि की शुरुआत जिस दिन से होती है, उसके आधार पर सवारी तय होती है। इस साल नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्तूबर से हो रही।

इस बार शारदीय नवरात्रि 223 में मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। माना जाता है कि नवरात्रि की शुरुआत जिस दिन से होती है, उसके आधार पर सवारी तय होती है। इस साल नवरात्रि की शुरुआत रविवार 15 अक्तूबर से हो रही है। हाथी को ज्ञान और समृद्धि का भी प्रतीक माना जाता है।
नवरात्रि के पहले तीन दिन देवी दुर्गा की स्तुति को समर्पित हैं। नौ दिनों में हर दिन दुर्गा के अलग स्वरूप को पूजा जाता है। ज्योतिषाचार्य डॉ. सुशांतराज के अनुसार, नवरात्रि के सातवें दिन कला और ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा होती है, आठवें दिन यज्ञ होता है।
नौवें दिन महानवमी को कन्या-पूजन होता है। नवरात्रि में घटस्थापना का भी बड़ा महत्व है। 15 अक्तूबर को सुबह आठ बजकर 11 मिनट से दस बजकर 15 मिनट या दोपहर 11 बजे से पूरा दिन शुभ मुहूर्त रहेगा।
